अर्जुन कपूर की बहन कर रही है इस शख्स को डेट ,मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते हुए शेयर किया विडियो

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती परंतु सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है| अंशुला कपूर अक्सर ही अपनी फैमिली के साथ बॉलीवुड पार्टी और इवेंट में स्पॉट की जाती है और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अंशुला कपूर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है|

इसी बीच अंशुला कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| वही अंशुला कपूर के इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर भी खूब सारे सवाल पूछ रहे हैं तो आइए जानते हैं क्या खास है अंशुला कपूर के इस वीडियो में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शेयर किया वीडियो

दरअसल अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में अंशुला कपूर रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करती हुई नजर आ रही है | अंशुला कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहन ठक्कर को बर्थडे विश किया है और इसके अलावा अंशुला कपूर ने रोहन को अपना फेवरेट बॉय भी बताया है|

इस वीडियो में अंशुला कपूर रोहन ठक्कर के साथ गोल गोल घूमती हुई दिखाई दे रही है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल भी देखने को मिल रही है| इस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि,” मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन मुबारक हो, जो मेरी दुनिया को चारों ओर घूमाता है।”अंशुला के इस विडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है |

क्या रोहन ठक्कर को डेट कर रही है अंशुला

अंशुला कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल हो गया है और इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज जमकर कमेंट कर रहे हैं| वही मलाइका अरोड़ा ने भी अंशुला कपूर के इस वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहन ठक्कर को जन्मदिन की बधाइयां दी है और एक्टर संजय कपूर ने भी रोहन को बर्थडे विश किया है| इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर काफी सारे यूजर्स अंशुला कपूर की लव लाइफ को लेकर भी सवाल कर रहे हैं |

रोहन ठक्कर के साथ अंशुला कपूर की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है और इस वीडियो को देखने के बाद काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि, क्या यह आपका बॉयफ्रेंड है? वहीं दूसरे ने लिखा- “क्या आप रोहन को डेट कर रही है”। अंशुला कपूर के साथ रोहन का यह वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है|