आज से 32 साल पहले श्रीदेवी की इस बहन ने मचाया था खूब हंगामा, अब एक बार फिर से आई चर्चा में

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कभी भी कुछ भी चमत्कार हो सकता है या यू कहे सब कुछ स्क्रिप्ट होता है। यहां चलने वाली खबरों से अमूमन आम आदमी अनजान ही होता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक बड़ा ही अजीब किस्सा सुनाने वाले हैं। यह बात है वर्ष 1990 के दशक की जब उसी समय एक मैगजीन ने किसी लड़की की तस्वीर अपने कवर पेज पर लगा दी थी और साथ में लिखा था, मैं श्रीदेवी की अनजान बहन हूं। कवर पेज पर लड़की की फोटो भी श्रीदेवी से मिलती-जुलती लगाई गई थी। इतना ही नहीं मैगजीन वालों ने उस लड़की का नाम प्रतिभा देवी बताया था। इसके बाद जब यह मैगज़ीन 1 अप्रैल को बाजार में आई तो देश के लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के गलियारों में भी हंगामा खड़ा हो गया था कि आखिर श्रीदेवी की बहन कौन है। जिसे कभी किसी ने नहीं देखा। गौरतलब है कि उस समय मैगजीन की हेड लाइन में से श्रीदेवी की बहन को देखने वालों की होड़ लग गई और मैगजीन की कई कॉपियां फटाफट बिकते चली गई। लेकिन जब लोगों को सच्चाई पता चली तो उन्हें खूब हंसी भी आई।

दरअसल यह अप्रैल फुल अंक प्रिंट किया गया था और यह महिला कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर थे, जिन्होंने जानबूझकर बॉलीवुड के लोगों को अप्रैल फुल बनाने के लिए मैगजीन के साथ मिलकर प्लान बनाया था। हालांकि इससे पहले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि यह अनुपम खेर ही है। क्योंकि फोटो में अनुपम का मेकअप काफी अच्छी तरह से किया गया था। आपको बता दें कि यह यह मैगजीन वर्ष 1991 में छपी थी। इस मैगजीन के कवर पेज पर आने के लिए अभिनेता अनुपम खेर ने हूबहू श्रीदेवी की तरह मेकअप किया था। मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने अनुपम के लुक को बनाने के लिए काफी मेहनत की थी। इस तस्वीर को फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष द्वारा लिया गया था।

लोगों ने अनुपम के इस लुक को काफी सराहा था। इस मैगजीन के लिए अनुपम खेर ने भी किसी खूबसूरत अभिनेत्री की तरह पोज दिया था। आपको बता दें कि अब करीब 32 साल बाद अनुपम खेर ने अपने उन पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने एक बार फिर से अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि कैसे साल 1991 मे उन्होंने एक बार फिर से अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि कैसे साल 1991 में यह तस्वीर देशभर में रातो रात एक सनसनी बन चुकी थी।

हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा , सिनैब्लिट्ज मैगजीन के कवर पेज पर यह मैं हूं। यह बात वर्ष 1991 की है। जब अप्रैल फूल बनाया गया था। इस तस्वीर ने और इसकी कहानी ने उस समय तहलका मचा दिया था। मेरा यह मेकअप मिक्की कांटेक्टर द्वारा किया गया था। जिसने हर किसी को चौका दिया था वह दिन काफी शानदार थे।