अनुष्का शर्मा को पुराने दिन आए याद, दिखाईं वो गलियां जहां बीता उनका बचपन, जहां पापा के साथ चलाई स्कूटर

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता से लाखों दिलों में जगह बनाई है। अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में विभिन्न किरदारों के माध्यम से अपने आपको एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में व्यक्त किया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा सैर-सपाटा करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ कभी वृदावन तो कभी नीम करोली बाबा के दर्शन कर करती नजर आईं।

वहीं हल ही में, अनुष्का शर्मा उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। अनुष्का शर्मा का इस समय खुशी का ठिकाना नहीं है। अनुष्का शर्मा अपने काम में काफी व्यस्त चल रही है परंतु इसके बावजूद भी वह अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वह सब कर रही हैं, जिसकी ख्वाहिश उनके दिल में ना जाने कब से थी।

ऐसे में अब हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंदौर के महू में पहुंच गईं, जहां पर उनका बचपन बीता था। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने ना सिर्फ अपने फैंस को वह घर दिखाया, जहां उनका बचपन बीता बल्कि अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए ढेर सारी प्यारी-प्यारी बातें भी बताई हैं। अनुष्का शर्मा ने यहां बिताए हर एक पल को बहुत एक्साइटमेंट के साथ याद याद किया है।

इंदौर के महू पहुंचीं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पुराने घर का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो में इंदौर की उन गलियों को दिखाया, जिसमें वह बचपन में घूमा करती थीं। वीडियो में आगे अनुष्का शर्मा इंदौर के आर्मी एरिया का वह क्वार्टर दिखा रही हैं, जहां बचपन में वह रहा करती थीं। इस दौरान हर वह जगह उन्होंने दिखाई, जहां उन्होंने अपना समय बिताया, जहां वह बचपन में रहीं, खेली और पली-बढ़ीं।

अनुष्का शर्मा की ख़ुशी इस दौरान देखते ही बन रही थी। वहीं अनुष्का शर्मा ने अपने पुराने घर के सामने खड़े होकर एक फोटो भी खींचवाया। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपनी पुरानी यादों को ताजा करती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने किया पुराने दिनों को याद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंदौर ट्रिप का वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब देख और पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में यह लिखा है कि “एक बार फिर महू, मध्यप्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी।” अनुष्का शर्मा का यह वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात, करें तो इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म “चकड़ा एक्सप्रेस” में काफी व्यस्त चल रही हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके पहले अनुष्का शर्मा साल 2018 में आई फिल्म “जीरो” में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।