जब अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड की सड़कों पर घूमती आईं नजर, देखिए वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी लाडली बेटी वामिका को बहुत प्यार करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। बेटी वामिका के आने से इन दोनों की जिंदगी बदल गई है। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस भी उनकी फैमिली के पूरे होने पर बहुत ज्यादा खुश हैं। स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के लिए कितने प्रोटेक्टिव हैं, यह बताने की आवश्यकता नहीं है।

आपको बता दें कि जब विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मैच खेल रहे थे तो उस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी उनके साथ ही थीं। ऐसे में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका ने भी उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। अनुष्का शर्मा यहां पर अपने पति विराट कोहली और बेटी के साथ काफी एन्जॉय करती हुई नजर आईं।

बीते कुछ महीनों पहले अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुईं थीं। अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में काफी इंजॉय करते हुए नजर आईं और वह अपनी बेटी वामिका के साथ घूमने भी निकलीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी लाडली बेटी के साथ इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं।

फैन क्लब ने अभिनेत्री की तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ने लॉन्ग ब्राउन कोट पहना हुआ है। फोटो में अभिनेत्री की बेटी वामिका का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपने बालों को बांध रखा है। वहीं अनुष्का नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह और विराट कोहली ब्रेकफास्ट करते हुए नजर आए थे। तस्वीर में अनुष्का शर्मा कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं विराट कोहली कैमरे की तरफ पोज करते हुए हाथ में कप पकड़े बैठे नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा और उनके पति व इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था। उन्होंने अपने घर और जीवन में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने वामिका रखा है, जो मां दुर्गा के नामों में से एक है।

जब अनुष्का शर्मा मां बनी थीं तो उसके बाद उन्हें हेयरफॉल की समस्या का सामना करना पड़ा था। इस समस्या की वजह से अनुष्का शर्मा इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उन्होंने इसका हल आखिरकार निकाल ही लिया। उन्होंने अपने बाल छोटे करवा लिए। उन्होंने नए हेयर स्टाइल के साथ एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट भी साझा की थी।

अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म “जीरो” में देखा गया था। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। लेकिन अब अनुष्का शर्मा ब्रेक लेकर अपनी बेटी वामिका की देखभाल कर रही हैं।