देवसेना अनुष्का शेट्टी ने बढ़ाया वजन, पहचानना हुआ मुश्किल, तस्वीर देख चौंका हर कोई

साउथ की सुपरहिट फिल्म बाहुबली को आखिर कौन ही भूल सकता है। इस फिल्म ने देश में पहली बार दर्शकों को एक अलग सिनेमा दिखलाया था। इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई इस फिल्म का और इस फिल्म के हर एक किरदार का दीवाना हो गया था। फिल्म में मौजूद हर एक सितारे की पैनइंडिया पहचान बन गई थी। इस फिल्म से बाहुबली बने प्रभास और देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी को दुनिया भर में एक अलग रूप नाम से पहचाना गया। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इन दोनों की फैन फॉलोइंग में भी गजब की बढ़ोतरी देखी गई। आपको बता दें कि जिस तरह से प्रभास दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं। ठीक उसी तरह से अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भी साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी और बड़ी अदाकारा है।

अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग तो पहले से ही काफी ज्यादा थी। लेकिन बाहुबली फिल्म में देवसेना के किरदार ने उन्हें घर घर में हिट बना दिया। बाहुबली फिल्म में विलन की उंगलियों काटने वाला सीन आज तक लोगों के दिल में और दिमाग में बसा हुआ है । ऐसे में अब हाल ही में अनुष्का को जब एक मंदिर में देखा गया तो उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर अनुष्का शेट्टी की हाल ही में जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने सफेद रंग की सलवार सूट में कानों में झुमका लगाया हुआ है। इसके साथ ही वह खुले बालों में मंदिर में बैठी हुई नजर आई है। इस दौरान अनुष्का शेट्टी पहले से काफी बदली हुई नजर आ रही है। उनकी हालिया तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि उन्होंने पिछले समय में काफी सारा वजन गेन किया है।

उनकी तस्वीरों में पहले वाली अनुष्का शेट्टी और आज की अनुष्का शेट्टी में साफ़ अंतर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से अनुष्का शेट्टी की इन तस्वीरों को देखने के बाद तरह तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उनके इस अचानक से बदले हुए लुक पर कमेंट करते हुए उन्हें वजन घटाने की सलाह दे रहा है तो वही उनके कुछ फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि अनुष्का शेट्टी हर तरह के लुक और स्टाइल में अच्छी लगती है। एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट करते हुए लिखा, आपको अपना कुछ वजन कम करना चाहिए। इसके अलावा अनुष्का के एक फैन ने लिखा, अनुष्का आज भी क्यूट दिख रही हैं। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, अनुष्का हर तरह से अच्छी लगती है, उनकी खासियत उनका अभिनय है।

अनुष्का शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुवात 2005 में पुरी जगन्नाथ की आयु तेलगु फिल्म सुपर से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन और अभिनेत्री आयशा टाकिया के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अनुष्का शेट्टी अगली बार एक अनटाइटल्ड फिल्म में नज़र आने वाली है, जिसमें वह एक शेफ की भूमिका में नजर आएंगी।