ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, मलाइका अरोड़ा ने एक्टर के पोस्ट पर दिया ये रिएक्शन

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। चाहे डिनर हो या फिर पार्टी, इन दोनों को ही हाथों में हाथ डाले कई बार देखा जा चुका है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जगजाहिर भी कर रखा है। कुछ साल पहले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। लेकिन हाल ही के दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर यह अफवाह सुर्खियां बटोर रही है कि इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है।

जी हां, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें बीते दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। जैसे ही अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबर सामने आई फैंस बहुत हैरान और परेशान हो गए। बता दें कि अर्जुन और मलाइका बीते कुछ दिनों से साथ नहीं नजर आए हैं। इसी वजह से इन दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे।

जैसे ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई फैंस यही दुआ कर रहे थे कि दोनों के रिश्ते के बीच किसी भी प्रकार के दरार ना आई हो लेकिन बहुत ही जल्द दोनों ने ही इस तरह की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि ब्रेकअप की अफवाहों पर अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ की एक मिरर सेल्फी साझा की। आपको कैप्शन पढ़ने से पहले ही यह बात समझ आ जाएगी कि दोनों के बीच सब कुछ पहले के जैसा ही है।

अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार…।” अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई कई हस्तियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है और दोनों की जोड़ी की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपल व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस में ट्विनिंग करता हुआ नजर आ रहा है। दोनों ने गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। यह दोनों इस तस्वीर में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट

वहीं मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन कपूर की तरह कोई भी पोस्ट साझा नहीं किया है परंतु अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर वाले पोस्ट पर ही एक हार्ट इमोजी बनाई है, जिससे यह साफ़ हो जाता है कि उनकी तरफ से सब कुछ ठीक है।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये दोनों ही हमेशा से अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी बनाए रखते हैं परंतु ऐसा माना जा रहा है कि यह बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल यह दोनों अलग नहीं हुए हैं, ये फैंस के लिए बहुत ही अच्छी बात है।