बर्लिन की गलियों में मजनू बने मलाइका के प्यार में दीवाने हो चुके अर्जुन कपूर, कपल की कोजी तस्वीरें छू लेंगी दिल

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर बी-टाउन के मोस्ट लवेबल कपल के तौर पर जाने जाते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही फैंस भी इन दोनों को शादी के बंधन में बंधे हुए देखने के लिए बेताब हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक परफेक्ट जोड़ी हैं और यह दोनों ही बहुत पहले अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं।

जब से मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से ही यह बिंदास होकर सोशल मीडिया पर एक-दूजे के साथ रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। आए दिन कपल की कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कपल को अपने हॉलिडे का मजा लेते हुए देखा जा सकता है।

देखें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की वायरल तस्वीरें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने प्यार से इन दिनों बर्लिन को रंग रहे हैं। दोनों को बर्लिन की गलियों में समय बिताते हुए देखा जा सकता है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन और मलाइका बर्लिन के सैर-सपाटे पर निकले हुए हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर जिस दीवार के किनारे खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं, उस दीवार पर बर्लिन लिखा हुआ नजर आ रहा है।

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा बर्लिन की गलियों में घूमती हुई दिख रही हैं।

वहीं इस फोटो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत लेगा।

इसके अलावा इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लिफ्ट में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा सोती हुई नजर आ रही हैं और इस फोटो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस प्लेन के अंदर हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। अर्जुन कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इन दोनों का खूबसूरत अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन 19 साल बाद यह रिश्ता टूट गया और दोनों तलाक लेकर एक-दूजे से अलग हो गए। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी हैं।