फिल्मों में आने से पहले कुछ ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, यहां देखिए बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। र्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप फिल्म निर्माताओं की लिस्ट में आते हैं। वहीं उनकी मां स्वर्गीय मोना कपूर हैं, जो अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म से पहले ही चल बसी थीं। अर्जुन कपूर की एक बहन भी है, जिसका नाम अंशुला कपूर है। आज हम आपको अर्जुन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वह अपने फैंस के बीच कोई ना कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो अभिनेता अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फिटनेस जर्नी के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। आप लोगों में से ज्यादातर लोग यह जरूर जानते होंगे कि जब अर्जुन कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा था, तो उससे पहले वह काफी अलग दिखते थे।

बता दें कि अर्जुन कपूर बचपन से ही काफी हेल्थी थे। जी हां, अभिनय की दुनिया में आने से पहले अर्जुन कपूर काफी गोलू-मोलू हुआ करते थे। बचपन में अर्जुन कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था। अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। जो उनके कॉलेज के दिनों की मालूम होती हैं।

अगर आप अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को देखेंगे, तो हैरान हो जाएंगे लेकिन यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुद में जबरदस्त बदलाव किया है, जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। अभिनेता ने कुछ समय पहले भी एक कोलाज शेयर किया था, जो उनकी दो तस्वीरों से बना हुआ था। इन दोनों ही फोटोस में अभिनेता ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक फैंस को दिखाई थी। आप दोनों तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक तस्वीर में अर्जुन कपूर के सिक्स पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में उनका पेट निकला हुआ दिख रहा है।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने जो कुछ समय पहले एक कोलाज शेयर किया था उसमें पहली तस्वीर मई 2022 की है जबकि दूसरी तस्वीर फरवरी 2021 की है। इन तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा था। अभिनेता ने यह लिखा था कि “वर्क इन प्रोग्रेस के 15 महीने! यह बहुत ही प्यारा है और निश्चित रूप से बाद में इस डिलीट नहीं करूंगा क्योंकि मुझे अपनी इस यात्रा पर बहुत गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022 तक का यह सफर कठिन रहा और मुझे खुशी है कि मैं इस पर कायम रह सका। इस पूरी यात्रा में बने रहा काफी मुश्किल था, लेकिन बीते 15 महीने से मैं जिस फेज में हूं, मुझे अब उससे प्यार हो गया है।”

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अर्जुन कपूर का वजन एक समय पहले 140 किलोग्राम का था। ऐसे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के कभी हीरो बनकर सामने आ पाएंगे। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और वर्कआउट से खुद को फिट किया।

अर्जुन कपूर के करियर की बात की जाए तो उन्होंने यशराज बैनर की फिल्म “इशकजादे” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता कदम रखा था, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। फिल्म में दोनों को एक साथ फैंस ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही। इस फिल्म के बाद अर्जुन कपूर ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘गुंडे’, ‘कि एंड का’, ‘टू स्टेट्स’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ समेत कई फिल्में शामिल हैं।

अगर अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। मौजूदा समय में अर्जुन कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, जो पहले अरबाज खान की पत्नी थीं। लेकिन मलाइका अरोड़ा का अपने पति अरबाज खान से तलाक हो गया है। वहीं अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।