भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू के घर गूंजी किलकारी, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी, अब पत्नी-बच्चे संग शेयर की पहली तस्वीर!

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में अपने शानदार अभिनय कौशल और सिंगिंग टैलेंट के दम पर लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। मौजूदा समय में अरविंद अकेला कल्लू किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सफल कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

वहीं अरविंद अकेला कल्लू के घर में इस समय खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके घर में नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। जी हां, अरविंद अकेला कल्लू ने शादी के महज 2 महीने बाद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी शिवानी पांडेय और बच्चे के साथ की तस्वीरों को साझा किया है। भोजपुरी सुपरस्टार के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

भोजपुरी स्टार कल्लू के घर गूंजी किलकारी

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी शिवानी और बच्चे के साथ की तस्वीरों को साझा किया है। इसमें उनकी जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। इसके साथ ही अरविंद अकेला कल्लू ने बच्चे की पहली झलक फैंस को दिखाई है, जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस पोस्ट पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस बच्चे की किलकारी के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन एक यूजर ने उनसे यह सवाल पूछ लिया है कि अभी तो महीने पहले ही शादी हुई फिर इतनी जल्दी बच्चा कहां से? तो चलिए आपको बताते हैं बच्चे के बारे में।

कल्लू की गोद में किसका है बच्चा?

अरविंद अकेला कल्लू ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “हंसेगा और खिलखिलाएगा, अपने साथ हम सबको नचाएगा, ये छोटा सा मेहमान हमको और आपको, छोटे पापा छोटी मम्मी कहकर बुलाएगा।” आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के बड़े भाई आशु बाबा पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू चाचा बने हैं। कल्लू ने अपने बड़े भाई के बच्चे के साथ पत्नी संग तस्वीर को शेयर किया है और फैंस को अपने भतीजे की पहली झलक दिखाई है।

वहीं उनके द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर कई भोजपुरी स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री पूनम दुबे ने लिखा “बधाई… छोटी मम्मी, छोटे पापा को।” यामिनी सिंह ने लिखा “बहुत प्यारा है।” इसके साथ ही अभिनेत्री सृष्टि पाठक ने लिखा “भगवान का आशीर्वाद बना रहे। जल्दी से आप लोग भी गुड न्यूज़ दीजिए।”

26 जनवरी को बनारस में हुई थी शादी

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू ने इसी साल 26 जनवरी 2023 को शिवानी पाण्डेय संग शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी बनारस में संपन्न हुई थी। इन दोनों की शादी में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह तक ने शिरकत किया था।

वहीं अगर हम अरविंद अकेला कल्लू के वर्क फ्रंट की बात करें तो 14 अप्रैल 2023 को उनकी फिल्म “प्रयागराज” सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री यामिनी सिंह भी मुख्य किरदार में हैं।