लड़की ने पब्लिक प्लेस में “तेरी आंख्या का यो काजल” पर किया ऐसा जबरदस्त डांस, देखकर लोग बोले- सपना चौधरी भी फेल

इंटरनेट की दुनिया में वीडियोज की भरमार है। रोजाना ही सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वहीं कुछ वीडियो इमोशनल कर देने वाले भी होते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों इंटरनेट पर डांस से जुड़े हुए वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो आपने कई डांस वीडियो देखे होंगे।

कुछ वीडियो में लोग फनी डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में लोग इतना जबरदस्त डांस करते हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक लड़की पब्लिक प्लेस में सपना चौधरी के गाने पर ऐसा धांसू डांस कर रही है कि जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

सपना चौधरी के गाने पर लड़की ने किया डांस

सोशल मीडिया पर रोजाना ही लोग डांस से जुड़े हुए वीडियो खूब अपलोड करते हैं। बॉलीवुड गानों से लेकर हरियाणवी गानों तक पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। आपको सपना चौधरी का मशहूर गाना “तेरी आंख्या का यो काजल” याद ही होगा। इस गाने को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। आज भी इस गाने की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। लोग इस गाने पर वीडियो बनाकर आज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का इसी गाने पर जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पब्लिक प्लेस में सपना चौधरी के गाने “तेरी आंख्या का यो काजल” पर जबरदस्त डांस कर रही है। आसपास से बहुत से लोग जा रहे हैं और लड़की को डांस करते हुए देख रहे है।

वीडियो में लड़की अपने डांस में पूरी तरह से खो चुकी है और लगातार डांस कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोग जमकर अपनी अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो में भूमि गांधी नाम की कंटेंट क्रिएटर पब्लिक प्लेस पर सपना चौधरी के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को भूमि गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है, जिसे 6 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhoomi Gandhi (@bhoomi_gandhi24)


वीडियो को देखने के बाद एक यूजर भूमि गांधी के डांस को देखकर इतना इंप्रेस हो गया कि उसने कहा कि भूमि ने सपना चौधरी को भी फेल कर डाला। वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा कि “इतने लोगों के सामने इतने खुलकर डांस करने के लिए डेरिंग चाहिए।” वही एक और यूजर ने लिखा “यात्री डांस का पूरा मजा ले रहे हैं।” इसके अलावा वीडियो पर और भी कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए भूमि के डांस की तारीफ की है।