राम कपूर ने अलीबाग में खरीदा करोड़ों का विला, इसमें हैं इतने बेडरूम और प्राइवेट पूल, देखे अंदर की तस्वीरें

राम कपूर एक ऐसे मशहूर अभिनेता हैं जो टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह टेलीविजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगे अभिनेता हैं। इन्होने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। राम कपूर ने साल 1997 में अपने करियर की शुरुआत की थी और यह कई धारावाहिकों का हिस्सा रह चुके हैं। धारावाहिकों में इनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया, उसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया।

छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल “बड़े अच्छे लगते हैं” से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में अलीबाग में नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। दरअसल, यह घर राम कपूर का नया वेकेशन हाउस होगा। उनका यह चौथा घर है। राम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि मेरे पास मुंबई, गोवा और खंडाला में पहले से ही हॉलिडे होम है लेकिन 2017 के बाद से ही मैं एक और प्रॉपर्टी लेना चाहता था।

उन्होंने अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए अलीबाग में यह बंगला खरीदा है। अगर हम इस बंगले की कीमत की बात करें तो यह 20 करोड़ रुपए का बंगला है। इसमें चार बैडरूम, प्राइवेट पूल के अलावा कई सारी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से राम कपूर के अलीबाग वाले हॉलिडे होम की शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

राम कपूर के अलीबाग वाले ने घर में परिवार के हर सदस्य के लिए आलीशान बेडरूम है। उनका यह आलीशान बंगला किसी फाइव स्टार होटल से बिल्कुल भी कम नहीं लगता है। अभिनेता का यह नया बंगला एक एकड़ में फैला हुआ है।

राम कपूर के अलीबाग वाले ने विला के बाहरी हिस्से में हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है और यह बहुत विशाल है। अगर हम विला के डायनिंग एरिया और किचन की बात करें तो इन दोनों के अलावा अन्य जगह भी बेहद शानदार है। यहां पर लकड़ी की शानदार डाइनिंग टेबल भी देख सकते हैं और इसके ऊपर लैम्प भी लगा हुआ है।

एक इंटरव्यू के दौरान राम कपूर ने खुद यह बताया था कि उन्होंने यह विला परिवार के साथ वीकेंड मनाने के लिए लिया हुआ है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह एक ऐसा घर खरीदना चाहते थे जहां पर वह अपने पोते-पोतियो के साथ समय व्यतीत कर सकें।

अगर आप राम कपूर के इस विला के हॉल को देखेंगे तो यहां पर सफेद रंग के बड़े-बड़े सोफे लगे हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि हॉल में कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां भी देखने को मिलती हैं, जिनसे बाहर का नजारा साफ-साफ देख सकते हैं।

अगर हम बंगले के आउटसाइड एरिया की बात करें तो वहां पर स्विमिंग पुल बना हुआ है। इसके चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। यह खूबसूरत नजारा बंगले के अंदर से भी देखने को मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

आपको बता दें कि राम कपूर ने गौतमी गाडगिल से 14 फरवरी 2003 को शादी की थी। राम कपूर और गौतमी दोनों ही एक टीवी के जाने-माने कपल हैं। स्क्रीन पर फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। राम कपूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बार बार देखो, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, शादी के साइड इफेक्ट्स में देखा जा चुका है।