दूध में उबाल लें 5-7 मुनक्के, फिर रात को सोने से पहले करे सेवन, जड़ से खत्म हो जाएंगे ये रोग, जानिए फायदे

आजकल लोग अपनी सेहत पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। सभी लोग यही चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहे, जिसके लिए वह बहुत सी पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। मौजूदा समय में ज्यादातर सभी लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही अच्छा माना जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुनक्का के फायदे बताने वाले हैं। अगर आयुर्वेद के अनुसार देखा जाए तो मुनक्के को किशमिश की तुलना में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर मुनक्का का सेवन किया जाए तो इससे कई बीमारियां जड़ से खत्म हो सकती हैं।

कई लोगों का ऐसा मानना है कि किशमिश और मुनक्का एक ही है क्योंकि यह दोनों ही अंगूर से तैयार किए जाते हैं परंतु यह एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। जी हां, किशमिश छोटी, हल्की भूरी, पीली और खट्टी होती है परंतु मुनक्का बड़ा, गहरा भूरा और मीठा होता है। किशमिश में कोई भी बीज नहीं होते लेकिन मुनक्के में बीज पाए जाते हैं। किशमिश का स्वाद खट्टा होता है जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या उत्पन्न होने लगती है। किशमिश छोटे अंगूरों को सुखाकर बनाया जाता है परंतु मुनक्का लाल रंग के बड़े अंगूरों से तैयार किया जाता है।

जानिए मुनक्का खाने के फायदे

पाचन दुरुस्त करता है

अगर मुनक्का का सेवन किया जाए तो इससे पेट से जुड़ी हुई कई परेशानियां दूर होती हैं। आपको बता दें कि मुनक्के में फाइबर मौजूद होता है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। आप पांच से सात मुनक्के लीजिए और उसके बीज निकालकर एक गिलास दूध में अच्छी तरह से उबाल लीजिए और रात के समय दूध गुनगुना करके इसका सेवन करें। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा और पेट से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।

चेहरे की झुर्रियां कम करता है

अगर किसी के चेहरे पर झुर्रियों की समस्या है तो ऐसी स्थिति में मुनक्का का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा की झुर्रियां, फाइन लाइंस और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। आप मुनक्के का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 10 से 12 मुनक्के का पेस्ट तैयार कर लीजिए और इस पेस्ट में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर इसको अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और हल्के हल्के मसाज करके इसे छुड़ाकर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिए।

हड्डियां मजबूत करता है मुनक्का

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसकी वजह से समय के साथ-साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। अगर आप मुनक्के का सेवन करते हैं तो लंबे समय तक आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। आपको बता दें कि मुनक्के में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसके साथ ही इसमें बोरान नामक तत्व भी मौजूद होता है, जो हड्डियों तक कैल्शियम को पहुंचाने का कार्य करता है।

दिल की सेहत के लिए अच्छा है मुनक्का

मुनक्के में पोटेशियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार माना गया है। अगर मुनक्के का सेवन किया जाए तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल से संबंधित कई परेशानियों से बच सकते हैं।

एनीमिया दूर करता है मुनक्का

एनीमिया के मरीजों के लिए मुनक्का बहुत ही लाभकारी माना गया है। मुनक्के में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स और कॉपर मौजूद होता है। यह दोनों ही तत्व खून को बढ़ाने में मददगार माने गए हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है मुनक्का

अगर मुनक्के का सेवन किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। जी हां, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स मौजूद होता है जो हमारी आंखों को रतौंधी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से बचाने में मदद करता है। मुनक्के में पॉलिफिनॉलिक नामक फाइटोकेमिकल पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा दिलाता है मुनक्का

अगर किसी के मुंह से बदबू आने की समस्या है तो ऐसे में मुनक्का बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आप रात के समय दस मुनक्का भिगोकर रख दीजिए और अगली सुबह इसे तीन से चार ब्लैकबेरी की पत्तियों के साथ एक गिलास पानी में उबाल लीजिए। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो एक हफ्ते में ही आपको असर दिख जाएगा।

थकान दूर करता है मुनक्का

अक्सर देखा गया है कि लोगों के शरीर में थकान की समस्या अधिक रहती है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में थकान और कमजोरी की शिकायत अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में अगर यह लोग मुनक्के का सेवन करते हैं तो इससे शरीर मजबूत बनता है और कमजोरी भी दूर होती है।