अपने गोरे रंग की वजह से सौम्या टंडन को नहीं मिला था काम, जानिए अनिता भाभी का दिलचस्प किस्सा

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में रंगभेद को लेकर बहस छिड़ी है। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनिया भर में लोगों ने नस्लवाद का विरोध किया और ब्लैक लाइव्स मैटर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस आंदोलन का भारतीय सेलेब्स ने भी समर्थन किया। इसके अलावा गोरा करने वाले क्रीम्स को भी लेकर सवाल खड़े होने लगे। जिसके परिणाम से भारत की पुरानी और सबसे पॉपुलर ब्रांड फेयर एंड लवली ने अपने इस प्रोडक्ट से फेयर वर्ड को हटाने का फैसला किया। लेकिन इन सबके बीच एक भारतीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें उनके गोरेपन की वजह से काम नहीं मिला था। ये अभिनेत्री हैं भाभी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन। सौम्या इस सीरियल में अनिता भाभी उर्फ गोरी मेम का किरदार निभा रही है।

गोरे रंग की वजह से सौम्या टंडन को नहीं मिला काम-

सौम्या टंडन भी ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनको गोरेपन की वजह से काम नहीं मिला था। दरअसल, वो किसी इंटरनेशनल प्रोजक्ट में इंडियन का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन देने गई थी। जब ऑडिशन वालों ने देखा कि सौम्या बहुत गोरी हैं और वे इंडियन हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि हम इंडियन लड़कियों को इतनी गोरी नहीं दिखा सकते।

सौम्या टंडन ने बताया कि उन लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि मैं इंडियन हूं और यहां इतनी गोरी दिखने वाली लड़कियां होती हैं। क्योंकि उनका मानना है कि अमेरिका, लंदन, और वेस्टर्न कंट्रीज में ही गोरी लड़कियां होती है। इंडियन लड़कियां ब्राउन होती है। सौम्या ने आगे कहा कि हमने कई बार देखा भी है कि जब भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में इंडियन लड़कियों को दिखाया जाता है तो हमेशा किसी ब्राउन स्किन वाली लड़की को ही लिया जाता है। उन लोगों के अनुसार इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश में ब्राउन स्किन लोग होते हैं, वहां इतने गोरे लोग नहीं हो सकते। इस पर सौम्या टंडन का कहना है कि इस तरह की सोच रखना या स्टीरियोटाइप में बांध देना गलत है।

इंडियन लड़की मतलब ब्राउन रंग नहीं होता-

भारतीयों के सोच पर बात करते हुए सौम्या टंडन ने कहा कि यहां तक कि हमारे भारत में लोगों का मानना है कि सिर्फ फेयर स्किन लड़कियां ही सुंदर होती है। ये सोच एकदम गलत है। क्योंकि असलियत में हर रंग खूबसूरत होता है। विदेश के लोगों को ये पता ही नहीं है कि हमारे नॉर्थ इंडिया में जैसे पंजाब, हरियाणा, कश्मीर आदि इन जगहों की लड़कियां गोरी होती है। इनफैक्ट हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही कितनी अभिनेत्रियां है जो गोरी हैं। इसीलिए ये मान लेना ही इंडियन लड़की सिर्फ ब्राउन हो, ये गलत है।

वहीं, अगर भाभी जी घर पर हैं..सीरियल में सौम्या टंडन के किरदार की बात करें तो हप्पू सिंह अनिता भाभी को गोरी मेम कहकर बुलाते हैं। बता दें कि भाभी जी घर पर हैं की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 30 जून से सौम्या टंडन भी शूटिंग पर जाने लगी हैं। शूटिंग के बारे में उन्होंने बताया कि हम यहां पूरी सेफ्टी के साथ शूट करते हैं और सारी गाइडलाइन्स को भी फॉलो किया जाता है।