पति हिमालय दसानी संग इस तीन मंजिले बंगले में रहती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, देखें इनका रॉयल लाइफस्टाइल

सुपरहिट रही फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आई जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री आज फिल्म के रिलीज़ होने के लगभग 31 सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं| पर बेहद ही खूबसूरत लुक्स और दिलकश अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज़ करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री आज 51 सालो की हो चुकी हैं और इनके आज की तारिख में दो बच्चे भी हैं| बता दे के अभिनेत्री नें अपने करियर के शुरूआती दिनों में भाग्यश्री नें सलमान खान संग यह फिल्म की और इसके बाद इन्होने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दसानी संग शादी कर ली|

शादी के बाद हर फिल्म इन्होने अपने पति हिमालय संग साइन करने की डिमांड रखी जिसपर कई प्रोड्यूसर्स नें मना कर दिया और धीरे धीरे भाग्यश्री गुमनाम हो गयीं| हालाँकि आज अपनी नीजी जिंदगी में ये काफी खुश हैं और आज ये एक महलों जैसे घर में जीवन व्यतीत कर रही हैं| क्योंकि इनके पति हिमालय दासानी खुद ही मुंबई के एक नामी और बड़े बिजनेसमैन हैं| मुंबई में इनका एक अपना तीन मंजिला बंगला है जो के काफी बड़ा और आलिशान है|

अगर बात करें भाग्यश्री के घर की तो इसमें एक बड़ा सा गार्डन है जिसमे बेहद ही खूबसूरत और छोटे बड़े पेड़ पौधे लगे हैं| वहीँ घर के इंटीरियर्स का भी इन्होने ख़ास ख्याल रखा है| पूरे घर में इन्होने टाइल्स और संगमरमर के साथ वुडेन फ्लोरिंग कराई है जो किसी को भी पहली नजर में दीवाना बना दे| वहीँ लिविंग रूम में भाग्यश्री नें जो सोफा लगवाया है वह भी इम्पोर्टेड है| जो इंटीरियर को एक रॉयल लुक देने में मदद करता है|

वहीँ इंटीरियर की जान कहे जाने वाले पर्दों और फर्नीचर का भी भाग्यश्री नें काफी ध्यान दिया है और इनके पूरे घर में फर्नीचर्स का एक अनोखा डिजाईन देखने को मिलता है| साथ ही जब भी ये शोपिंग जाती हैं तो अन्य सजावट की चीज़ों को खुद ही लेकर आती हैं| घर के अंदर भी इन्होने छोटे पॉट्स में स्टोंस और पेड़ पौय्धे रखवाए हैं जो बेहद खूबसूरत लगते हैं|

आमतौर पर अक्सर ही लोग बेडरूम नीचे ही रखवाते हैं पर भाग्यश्री नें अपने बेडरूम तीसरे मंजिले पर रखवाया है जिससे के सुबह सुबह सूरज की रौशनी कमरे तक आ सके| साथ ही इन्होने घर में तमाम पेंटिंग्स और wall हंगिंग्स भी लगा रखे हैं जो के काफी हद तक घर की ख़ूबसूरती को सवारता है|

वहीँ पूरे घर की पेंटिंग्स और हाइलाइटिंग के लिए इन्होने गोल्डन रंग को काफी अधिक इस्तेमाल करवाया है जो के घर की ख़ूबसूरती को और अधिक उभारने में मदद करता है| घर की सीढ़ियों पर भी इन्होने काफी पैसे खर्चे हैं और यही कारण है के ड्राइंग रूम से सीढियां काफी अच्छी लगती हैं| वहीँ भाग्यश्री नें घर में ही एक जिम भी बनवा रखा है जहाँ ये अपनी फिटने को मेन्टेन करती हैं और यहाँ इनके पति भी अक्सर वर्कआउट करते हैं|

भाग्यश्री अक्सर ही घर के अंदर और बाहर तस्वीरें लेती रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिये अपने तमाम चाहने वालों तक पहुंचाती रहती हैं जिनमे इनके आलिशान बंगले की झलक भी देखने को मिलती है|