भारती सिंह की हुई गोद भराई, परिणीति चोपड़ा का गिफ्ट देख भड़कीं कॉमेडियन

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) गर्भवती हैं। यह तो आप सभी लोगों को पता है। ऐसा बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने के आखिरी तक उनकी डिलीवरी भी हो जाएगी। फिलहाल, भारती सिंह (Bharti Singh) अपने पति व राइटर हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ “हुनरबाज़” (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) को होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

भारती सिंह गर्भवती हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें आराम करना चाहिए। परंतु फिर भी वह काम कर रही हैं, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। वैसे भी सभी उनका बहुत अच्छे तरीके से ख्याल भी रख रहे हैं और उनको खुश रखने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके होने वाले बच्चे पर कोई भी बुरा प्रभाव ना पड़े।

अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बहुत ही जल्द माता-पिता बनने की तैयारी में हैं लेकिन इससे पहले “हुनरबाज़” (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) के सेट पर गोद भराई कराई गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अभिनेत्री की गोद भराई नेशनल टीवी पर कराई गई हो।

भारती सिंह की गोद भराई में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), करण जौहर (Karan Johar), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शामिल हुए। लेकिन भारती सिंह इस दौरान बहुत ज्यादा भड़क गईं और वह शो को छोड़कर निकलने लगीं। आखिर ऐसा क्या हुआ था? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

आपको बता दें कि कलर्स टीवी ने हुनरबाज़ के पर पर भारती सिंह की गोद भराई की रस्म वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। “हुनरबाज” के जारी प्रोमो के अनुसार, हर्ष लिंबाचिया पहले भारती सिंह की आंखों पर काली रंग की पट्टी बांधते हैं फिर उन्हें बैक स्टेज से सभी जजेस के सामने लाते हैं। यहां स्टेज पर एक सोफा रखा रहता है जिस पर उन्हें आराम से बैठा देते हैं।

वहीं मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर दंबे पांव भारती की तरफ आते हैं। इस दौरान भारती सिंह सभी को आगाह करती हैं कि कोई मस्ती मत करना क्योंकि वह गर्भवती हैं। इसके बाद तीनों जजेस जोर से “सरप्राइस” चिल्लाते हैं। इतने में पीछे स्क्रीन पर “भारती की गोद भराई” लिखा आता है। तीनों जजेस की खुशी देखते हुए भारती अपने आंख पर बंधी पट्टी हटा देती है और खुश हो जाती है।

इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती, करण जोहर, परिणीति चोपड़ा और हर्ष लिंबाचिया मिलकर भारती सिंह के गोद भराई शुरू कर देते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष लिंबाचिया गोद भराई का गिफ्ट मांगते हैं। इस पर परिणीति चोपड़ा बोलती हैं कि हर्ष तुम्हें क्या लगता है कि मैं खाली हाथ आई हूं। मुझे सबने बोला था, जब भी जाना तो सोने का सामान लेकर जाना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह सुनते ही सभी की आंखों में चमक आ जाती है और भारती का मुंह खुला का खुला रह जाता है। इसके साथ ही स्टेज पर परिणीति चोपड़ा का यह गिफ्ट आता है। भारती सिंह इस गिफ्ट को काफी खुश होकर खोलती हैं लेकिन गिफ्ट देखते हैं भारती सिंह का मुंह बन जाता है और वह काफी नाराज हो जाती हैं।

इतना ही नहीं बल्कि जब भारती सिंह ने इस गिफ्ट को देखा तो वह बहुत भड़क गईं और स्टेज पर ही चिल्लाने लग जाती हैं। वैसे प्रोमों में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि परिणीति चोपड़ा ने गिफ्ट में क्या चीज दी।