भारती सिंह ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। बहुत ही जल्द कॉमेडियन भारती सिंह और उनके राइटर पति हर्ष लिंबाचिया अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। यह दोनों ही अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल का खूब आनंद ले रहे। इसी बीच भारती सिंह ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका लुक किसी जलपरी की तरह ही लग रहा है। इन तस्वीरों में मां बनने की खुशी भारती सिंह के चेहरे पर साफ साफ दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि भारती सिंह 8 महीने की गर्भवती हैं। उन्होंने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहने वाली भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में भारती सिंह का प्रेगनेंसी ग्लो उनके नूर में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है।

आप सभी लोग तस्वीरों में देख सकते हैं कि बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने बैंगनी रंग की रफल्ड ड्रेस कैरी की हुई है। वैसे देखा जाए तो भारती सिंह ने जो ड्रेस पहनी हुई है, उसमें वह किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं। उनकी पूरी ड्रेस में आप लोग सिले हुए गुलाब की पंखुड़ी भी देख सकते हैं।

भारती सिंह की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। अपने लुक को निखारने के लिए उन्होंने अपने मेकअप को सॉफ्ट पिंक स्मोकी आईज़, कर्ल्ड अप लैशेज, ब्लश गाल और गुलाबी होंठों के साथ मिनिमल रखा था।

तस्वीरों में भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। भारती सिंह ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा कि “आने वाले बेबी की मम्मी…।”

भारती सिंह ने जबसे अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार अपनी-अपनी जमकर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

इन तस्वीरों में वह गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थीं। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

भारती सिंह ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था और उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ पोज दिया।

भारती सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “हम तीनों की तरफ से आप सब को हैप्पी होली।”

भारती सिंह ने को अपनी प्रेगनेंसी की खबर के बारे में कैसे पता चला, इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। भारती सिंह ने कहा था कि “जब मैं गर्भवती हुई, ढाई महीने तक, मुझे इसका एहसास भी नहीं हुआ। मोटे लोगों का पता नहीं चलता। मैं डांस दीवाने पर खाना खा रही थी. शूटिंग कर रही थी। इधर उधर भाग रही थी। डांस कर रही थी, फिर मैंने सोचा चलो एक बार चेक कर लेते हैं।

जब मैंने किया, मैंने टेस्ट नीचे रखा और बाहर आ गई। जब मैं वापस उसके पास गई तो दो लाइन को देखा तो मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया तो यह हमारे लिए आश्चर्य की बात थी। हमने यह योजना नहीं बनाई थी कि यह बच्चा पैदा करने का सही वक्त है।”