भारती सिंह ने अपने बेटे के असली नाम का किया खुलासा, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

“लाफ्टर क्वीन” भारती सिंह (Bharti Singh) ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। वह एक प्यारे बेटे की मां बनी हैं। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने खुद इस बात की घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की थी। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में “लड़का हुआ है” लिखा था। मां बनने के बाद भारती सिंह कितनी खुश हैं, इसकी खुशी तो वह किसी न किसी जरिए से जाहिर करती रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई महिला मां बनती है तो बच्चे के साथ-साथ उसका भी दूसरा जन्म होता है।

इस समय भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ही टीवी की स्क्रीन से दूर पैरंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने फैंस को वीडियो और वी-लॉग के माध्यम से अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देते रहते हैं। दोनों ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर यह बताया था कि वह अपने लाडले बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं और हर किसी को यह नाम बहुत पसंद आया था लेकिन हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे के असली नाम का खुलासा किया है।

जानिए भारती ने क्या रखा है बेटे का नाम

भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं। भारती ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। यह नाम आज के दौर में कोई बहुत ज्यादा मॉर्डन या नया नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बहुत ही सोच-समझकर अपने लाडले बेटे का नाम यह रखा है।

लक्ष्य नाम का मतलब होता है टारगेट या जहां आपको पहुंचना है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ने मिलकर अपने बेटे को प्यार भरा नाम दिया है। अपनी एक वीडियो में भारती सिंह ने यह बताया कि उनके बेटे ने मां और बाप दोनों को काम करते देखा है लेकिन उनका बेटा तो पैदा होने से पहले ही काम करता था।

यूट्यूब वीडियो में बेटे की झलक दिखाती हैं भारती

आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया लगातार काम कर रहे हैं परंतु प्रेग्नेंसी के बाद से ही भारती सिंह हर छोटी बड़ी जानकारी अपने यूट्यूब चैनल “लाइफ़ ऑफ़ लिंबाचियास” के माध्यम से फैंस तक पहुंचाते रही हैं। डिलीवरी के बाद अस्पताल से लेकर घर और गोला की पहली वेकेशन की झलक भी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इस चैनल से खूब लोगों को दिखाई।

डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही लौट आई थीं काम पर

आपको बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) डिलीवरी के महज 12 दिनों के बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं। इसको लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था वहीं कुछ लोगों ने उनके हौसले की तारीफ भी की थी। लेकिन भारती सिंह ने ट्रोलिंग की कोई भी फिक्र नहीं की और उन्होंने अपने सभी वर्किंग कमिटमेंट्स को पूरा कर एक मिसाल पेश की।