भारती सिंह ने ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया बेटे गोला का पहला बर्थडे, शहनाज गिल समेत पहुंचे ये सितारे, देखें PHOTOS

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachia) दिसंबर, 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने पूरे रस्मो और रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं शादी के बाद अप्रैल 2022 में इन्हें पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया था, जो 3 अप्रैल को एक साल का पूरा हो गया। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का पहला बर्थडे बहुत ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे गोला के पहले बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्होने अपने बेटे गोला के पहले जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके परिवार और रिश्तेदार तो आए ही थे इसके साथ ही टीवी इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त भी नजर आए। इसमें शहनाज गिल भी पहुंची थीं।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का 3 अप्रैल 2023 को पहला बर्थडे था। इन्होंने अपने बेटे का पहला बर्थडे बहुत ही शानदार तरीके से मनाया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने बेटे के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने लाडले बेटे गोला की बर्थडे पार्टी के लिए बेहद क्यूट डेकोरेशन किया था। कोकोमेलन थीम पर गोला की पार्टी रखी गई थी।

इतना ही नहीं बल्कि कोकोमेलन थीम पर ही गोला का केक भी था। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इस बर्थडे पार्टी में आने वाले सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट्स भी देने की व्यवस्था की थी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के लाडले बेटे गोला के बर्थडे बैश में कई सितारे पहुंचे। टीवी के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा भी अपने पूरे परिवार पत्नी तीजे और तीन लड़कियों बेला, विएना और जिया के साथ पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए, जिसमें यह सभी बहुत ही प्यारे लग रहे थे।

वहीं शहनाज गिल और अली गोनी ने भी गोला के साथ समय व्यतीत किया। अली गोनी अपनी गोद में गोला को लेकर मस्ती करते हुए नजर आए।

वहीं शहनाज गिल और गोला की केमिस्ट्री हमने पहले भी देखी हुई है। लेकिन अब एक बार फिर से यह दोनों साथ में नजर आए। शहनाज गिल गोला के साथ खेलती हुई नजर आईं। शहनाज गिल गोला की बर्थडे पार्टी में ब्लैक टॉप और डेनिम जींस में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गोला के साथ खूब मस्ती की। इनकी क्यूट तस्वीर फैंस का दिल जीत रही हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह ने यह बताया कि वह शुरू में घर पर एक पार्टी रखना चाहते थे। लेकिन भारती सिंह यह चाहती थीं कि गोला अपनी उम्र के बच्चों के साथ इसे एक्सपीरियंस करे। इसलिए उन्होंने कोकोमेलन थीम पर बाहर पार्टी रखी।  भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस ये तस्वीरें खूब लाइक कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।