मनोज तिवारी दोबारा बनने वाले हैं पापा, शेयर किया पत्नी की गोद भराई की झलकियां

मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से बिहार के साथ देशभर के लोगों के दिलों पर राज किया है। इसी के साथ उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने वाले मनोज तिवारी ने एक स्टार से पॉलीटिशियन बनने तक का सफर तय किया है।

मनोज तिवारी ने यह मुकाम पाने के लिए अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। मौजूदा समय में भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह एक्टर और नेता काफी पॉपुलर हैं और अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं का विषय बने रहते हैं।

एक बार फिर से मनोज तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी की गोद भराई की वीडियो शेयर की है।

सबसे पहले आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी रचाई थी और दोनों की रीती तिवारी नाम की एक बेटी भी है। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से विवाह कर लिया और उनकी एक बेटी भी है। अब दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है।

मनोज तिवारी के घर फिर गूंजेंगी किलकारियां

दरअसल, मनोज तिवारी ने 21 नवंबर 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है कि वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। यह वीडियो मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई का है।

इस वीडियो में के बैकग्राउंड में एक्टर ने “शुभारंभ” गाना लगाया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस फंक्शन के लिए मनोज तिवारी ने घर को बहुत खूबसूरती से सजवाया है। मनोज तिवारी एक बेज कलर का कुर्ता पहने हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी और बेटी ने एक से कपड़े के लहंगे पहने हुए हैं, जिसमें दोनों मां-बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वीडियो में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। मनोज तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते.. बस महसूस कर सकते हैं..” मनोज तिवारी की इस पोस्ट के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में कई एक्टर और एक्ट्रेस भी शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

बताते चलें कि इससे पहले 21 दिसंबर 2020 को मनोज तिवारी ने अस्पताल के कमरे से अपनी बेटी की पहली तस्वीर को शेयर की थी। तस्वीर में मनोज तिवारी अपनी बच्ची को गोद में लिए नजर आ रहे थे। तस्वीर को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने एक नोट भी लिखा था और इस बात को बताया था कि उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। फिलहाल, आपको एक्टर मनोज तिवारी द्वारा शेयर किया गया है वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।