बिपाशा-करण ने कुछ ऐसे मनाया शादी की 7वीं सालगिरह का जश्न, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों के बीच बेहद अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है। यह दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कपल अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक बेटी के माता-पिता भी हैं, उनकी बेटी का नाम देवी है।

फिलहाल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इन दिनों अपनी शादी की 7वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीती 30 अप्रैल की रात शादी की सातवीं सालगिरह का केक काटा और जमकर एंजॉय किया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपने जश्न और केक काटने का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

बिपाशा-करण ने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को पूरे 7 साल हो गए हैं। बिपाशा बसु ने भी इस खुशी के मौके पर हुए सेलिब्रेशन को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल शादी के सफल 7 साल पूरे होने पर बेहद खुश है और जमकर एंजॉय कर रहा है।

वीडियो में इस दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले करण और बिपाशा एक दूसरे के साथ डांस करते हैं और फिर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और फिर दोनों प्यार से एक दूसरे को केक खिलाते हैं। कपल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “पति और पत्नी के रूप में साथ 7 खूबसूरत साल, हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए शादी की सातवीं सालगिरह बेहद खास थी क्योंकि यह उन्होंने अपनी पहली संतान देवी बसु सिंह ग्रोवर के साथ मनाई है। कपल बीते साल 2022 नवंबर में माता-पिता बने हैं।

साल 2016 में की थी करण और बिपाशा ने शादी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2015 की फिल्म “अलोन” के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद साल 2016 को कपल ने शादी की थी। फिलहाल यह जोड़ा अपनी बेटी देवी के साथ प्यारे पलों का आनंद ले रहा है। दोनों अपनी बेटी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी देवी का चेहरा दिखाया था।

करण और बिपाशा का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बासु काफी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर बहुत ही जल्द ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ “फाइटर” में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म जनवरी 2024 को रिलीज होगी।