बिपाशा-करण ने बेटी देवी का सेलिब्रेट किया 3 मंथ बर्थडे, लाडली पर प्यार लुटाता नजर आया कपल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए साल 2022 बहुत ही खास रहा है। जी हां, बीते साल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्ही परी का जन्म हुआ। जब से बिपाशा बसु बेटी देवी की मां बनी हैं, तब से ही वह अपनी मदरहुड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ खुशनुमा और प्यारे पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

वहीं फैंस भी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से उनकी लाडली की एक झलक दिखाने की गुजारिश भी करते रहते हैं। हालांकि, कपल के द्वारा जो भी तस्वीरें शेयर की जाती हैं उनमें उनकी लाडली देवी का चेहरा दिखाई नहीं देता है। तस्वीरों में बिपाशा और करण की नन्ही परी देवी का फेस इमोजी से छिपा रहता है। इसी बीच देवी के 3 महीने के होने पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने जमकर सेलिब्रेशन किया, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के 3 महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेशन

आपको बता दें कि 12 फरवरी 2023 को बिपाशा बसु की बेटी देवी 3 महीने की हो गईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी का 3 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। अगर आप बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से पहली फोटो को देखेंगे तो वह केक की है। व्हाइट-पेस्टल कलर के इस केक पर हमें तीन के आकार में सजाई गई स्टार्स, दिल, बटन, तितलियां और ईटिंग बॉल्स देखने को मिल रही है। वहीं केक पर 3 की आकृति के पास मंथ्स लिखा है।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे तो उसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी को गोद में उठाए हुए हैं और उनके सामने टेबल पर तीन केक रखे हुए हैं। इस तस्वीर में ग्रीन ड्रेस पहने बिपाशा बसु बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर लाइट ब्लू कलर की शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। अगर हम कपल की लाडली बेटी की बात करें, तो इनकी नन्हीं परी पेस्टल ग्रीन और व्हाइट फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं।

वहीं एक और अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि देवी अपनी मासी के साथ दिखाई दे रही हैं।

बिपाशा ने देवी संग शेयर की प्यारी फोटो

इसके साथ ही बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर को भी साझा किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए हैं। बिपाशा ने अपनी बेटी देवी का चेहरा न दिखाते हुए उसे कैमरे की तरफ पीठ किए हुए पकड़ा हुआ है, लेकिन फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि देवी को एक हेयरबैंड पहनाया गया है, जो उनकी नन्ही परी पर काफी अच्छा लग रहा होगा। जबकि बिपाशा बसु एक व्हाइट आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं।