बिपाशा बसु ने दिखाया अपनी बिटिया का चेहरा, परी की तरह प्यारी हैं एक्ट्रेस की बेटी देवी, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अदाकारा बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर बीते साल नवंबर को माता-पिता बने थे। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्ही परी का जन्म हुआ। बच्ची के जन्म के बाद से ही इन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा बसु बेटी देवी के जन्म के बाद से ही अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन कभी भी एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी देवी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया। लेकिन अब 5 महीने के बाद बिपाशा बसु ने एक बिल्कुल खास अंदाज में अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के सामने शेयर की है।

जी हां, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन उन्होंने पहले कभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटी का चेहरा छुपाए हुए रखा था और फैंस देवी का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। फाइनली कपल ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का चेहरा दुनिया के सामने रखी दिया है।

बिपाशा बसु ने बेटी के चेहरे का किया खुलासा

दरअसल, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 5 अप्रैल 2023, बुधवार की रात को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी नन्ही सी बेटी देवी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने अपने लाखों फैंस को देवी का चेहरा दिखाया है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई इन प्यारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर बेबी पिंक ड्रेस में सुपर क्यूट लग रही हैं, जिस पर लिखा है “डैडीज प्रिंसेस” बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी देवी का मैचिंग हेयरबैंड से लुक को पूरा किया है। पहली तस्वीर में देवी अपनी एक खूबसूरत मुस्कान बिखेरती हुई नजर आ रही हैं और बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के लेंस को गौर से देखती हुई नजर आ रही हैं।

बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हैलो वर्ल्ड … मैं देवी हूं।” वहीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का चेहरा देखने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनपर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए यह लिखा “ये तो बहुत प्यारी परी है।” वहीं राजीव दतिया ने कमेंट में यह लिखा “सो क्यूट।” अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने लिखा “सबसे प्यारी छोटी मंचकिन, देवी को प्यार और आशीर्वाद।” बिपाशा बसु की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच प्यार की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म “अलोन” के सेट से हुई थी। इस कपल ने 30 अप्रैल 2016 को मुंबई में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था।