11 अप्रैल 2023 राशिफल: बजरंगबली की कृपा से 2 राशि वाले मुश्किल समय को आसानी से कर लेंगे पार, जीवन होगा खुशहाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपके अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि संतान के करियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर हो जाएगी क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। आपके बिजनेस के प्रयास आज रंग लाएंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की अशंका बनी हुई है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी जल्दीबाजी में लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा होगा। आपको इधर-उधर के कामों से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं, तभी वह पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें नहीं, तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर के सभी सदस्यों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी बिजनेस में तरक्की को देखकर आज परिवार के सदस्य आपके लिए छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी पूर्वक चलाएं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय के कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह आज दूर हो जाएगी। ऑनलाइन काम कर रहे व्यक्तियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकता है। कामकाज के मामलों में आपको सावधानी बरतनी की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का ट्रांसफर हो सकता है, जिसके चलते आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा बढ़ेगा ,लेकिन आप उससे घबराएंगे नहीं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। किसी काम में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो वह जरूर पूरा हो जाएगा। अगर आपने किसी को पहले पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य काफी व्यस्त रहेंगे। नवविवाहित व्यक्तियों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज पैसों का उधार लेन-देन ना करें तो बेहतर रहेगा क्योंकि हानि होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। निवेश संबंधित मामलों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके दिखावे की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। आप जरूरी कामों में जल्दीबाजी मत कीजिए। अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलने के योग हैं। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि वह अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी के नए-नए स्रोत बढ़ेंगे। जो व्यक्ति करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, उनकी चिंता दूर हो जाएगी। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन संपत्ति संबंधित मामलों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कला और कौशल के प्रयासों में भी आज सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति आज कुछ नई योजनाएं फिर से शुरू कर सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको सभी का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी आमदनी और खर्चे बराबर-बराबर रहेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को सावधानीपूर्वक कीजिए। आपको अपने सभी कार्य समय रहते पूरे करने होंगे, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं।