6 महीने की हुई बिपाशा-करण की बेटी, कपल ने ऐसे सेलिब्रेट किया देवी का हाफ ईयर बर्थडे, देखें तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर बीते साल नवंबर माता-पिता बने थे। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्हीं परी का जन्म हुआ। बेटी देवी के जन्म के बाद से ही दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये स्टार कपल अपनी लाडली बेटी देवी के साथ पैरंटहुड के हर पल का लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु अक्सर ही अपने बेटी देवी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस में हाल ही में अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था, जिसके बाद फैंस ने भी देवी की तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया था।

वहीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 6 महीने की हो गई है। ऐसे में यह दोनों बहुत खुश हैं। इस खास अवसर पर कपल ने अपनी लाडली के लिए मिनी बर्थडे पार्टी रखी और इसकी झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपल ने बेटी देवी को पिंक थीम पार्टी दी थी। इसकी तस्वीर अब सामने आई है। इसमें देवी पापा की बाहों में नजर आ रही हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मनाया बेटी देवी का हाफ बर्थडे

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी 6 महीने की हो गई है। ऐसे में कपल ने अपनी बच्ची का हाफ बर्थडे सेलिब्रेट किया। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली बेटी को बाहों में पकड़ रखा था। उनके आसपास खिलौने और बैलून हैं। इसके साथ ही कुछ क्यूट गिफ्ट्स भी हैं। एक बड़े गुब्बारे के साथ एक सफेद रंग की ड्रेस भी देखी जा सकती है, जिस पर “देवी साल के आधे रास्ते पर है” लिखा हुआ है।

बिपाशा बसु ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हमारे दिल को 6 महीने मुबारक… देवी। जिन्होंने भी उसे प्यार, बधाई और गिफ्ट भेजें, उनका शुक्रिया।” सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस से नन्ही देवी को दुआएं मिल रही हैं। सभी का कहना है कि वो देवी की लंबी और हेल्दी उम्र की कामना कर रहे हैं।

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे बिपाशा और करण

 

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 सालों के बाद उन्होंने बेटी देवी का वेलकम किया। देवी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था।

माता-पिता बनने के बाद करण और बिपाशा बसु की जिंदगी बदल गई है। दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बेटी देवी को देते हैं।

बिपाशा बासु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर बेटी देवी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। देवी की हर तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं।