बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्रेंसी को बताया देवी का आशीर्वाद, बोलीं- मां वैष्णो के दर्शन किए थे

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इन दिनों यह अपने प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही हैं। इस दौरान बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने बेबी बंप संग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती रहती हैं।

बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बातचीत की और उन्होंने अपने जीवन में आने वाली इस खुशी (प्रेग्नेंसी) को मां दुर्गा का आशीर्वाद बताया है।

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्रेंसी को बताया देवी का आशीर्वाद

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया कि कैसे मां दुर्गा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। बिपाशा बसु ने यह कहा कि “इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बच्चा जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं।”

बिपाशा बसु कहती हैं कि “हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।”

बिपाशा बसु ने बताईं प्रेग्रेंसी के शुरुआती दिनों की दिक्कतें

बिपाशा बसु ने एक आर्टिकल के जरिए अपनी प्रेग्रेंसी के शुरुआती दिनों का खुलासा किया था। बिपाशा बसु ने यह बताया था कि उनको प्रेग्रेंसी के शुरुआती दिनों में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बिपाशा बसु ने लिखा था “मेरी प्रेग्नेंसी के शुरुआती कुछ महीने काफी कठिन थे। लोग मॉर्निंग सिकनेस की बात करते हैं, मैं पूरे दिन बीमार रहती थी। या तो मैं बिस्तर पर होती थी या लू में। मैं बहुत मुश्किल से कुछ खा पाती थी और मेरा वजन काफी घट गया था। कुछ महीने बीतने के बाद ही मेरी सिकनेस कुछ कम हुई।”

क्रेविंग्स के बारे में बिपाशा ने बताया “मुझे कोई तेज क्रेविंग नहीं होती थी। हालांकि कभी-कभी थोड़ी देर के लिए कुछ खाने का मन हो ता था। मुझे नमकीन चीजें खाने का मन होता था और किसी भी मीठी चीज से दूर भागती थी। हालांकि, मेरे लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं था, हां लेकिन चुनौतियां थीं।”

बिपाशा बसु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें की थी शेयर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में बिपाशा बसु लेटे हुए दिखाई दे रही थीं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु येलो कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आईं थीं।

बिपाशा बसु के फैंस को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आया था। बताते चलें कि बिपाशा बसु की डिलीवरी डेट काफी नजदीक है। किसी भी वक्त अभिनेत्री की डिलीवरी हो सकती है।