मां बनने के बाद पहली बार बिपाशा बसु ने पति करण संग बेटी देवी की तस्वीर की शेयर, पापा का दुलार देख फैंस हुए भावुक

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने हाल ही में अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत की है। पिछले महीने शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, जिसका उन्होंने देवी नाम रखा है। माता-माता पिता बनने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों ही अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

बिपाशा बसु इन दिनों अपने जीवन के नए फेज का आनंद ले रही हैं। नई मां का जीवन उनकी राजकुमारी के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी राजकुमारी की बहुत ही प्यारी तस्वीर को साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री के पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। देवी और करण की यह प्यारी सी तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है।

बिपाशा ने शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी इंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को आए दिन दिखाती रहती हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी ‘देवी’ को अपनी जिंदगी में पाकर काफी खुश हैं। अपने फैंस की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए बिपाशा बसु ने देवी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही उसकी पहली झलक फैंस के साथ शेयर कर दी थी, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए थे।

अब मंगलवार की शाम को बिपाशा बसु ने फैंस को अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी की झलक देखने को मिल रही है। बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिता और बेटी नींद की झपकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में देवी मैचिंग मिट्टन्स के साथ पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं पिता करण सिंह ग्रोवर बेटी के बगल में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है “यह प्यार है। मेरा दिल।” सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे और यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

स्टार्स ने दी थी बधाई

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म “अलोन” के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अब शादी के 6 साल बाद दोनों को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। बिपाशा बसु की बेटी के जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने देवी के लिए एक स्पेशल नोट लिखा था। इसके अलावा बी-टाउन के तमाम स्टार्स ने बिपाशा बसु को मां बनने पर खूब बधाई दी थी।

12 नवंबर को बिपाशा-करण ने अपनी बच्ची का किया था स्वागत

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बच्ची का स्वागत किया था और कपल ने बहुत जल्दी अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी घोषणा भी की थी। उन्होंने अपनी बच्ची देवी के नाम का खुलासा किया था।