8 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का सोच विचार कर सकते हैं, जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। दोस्तों की मदद से अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आपको जीवन में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, घर परिवार में खुशियां आएंगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप पूरे जोश और उत्साह में दिखाई दे रहे हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता के मार्ग हासिल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्दी किसी अच्छी जगह होने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। आप अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचना होगा। अजनबी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना सफल हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्ति ख़ास लोगों से मुलाकात करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आपको निवेश से फायदा होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आपके जीवन में कई नए बदलाव लेकर आएगा। नई योजनाओं का विचार कर रहे व्यक्ति आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे व्यक्तियों की सेल में इजाफा होने की प्रबल योग हैं। जो व्यक्ति स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं, उनको अपना अभ्यास जारी रखना होगा। आप अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उस रोग से छुटकारा प्राप्त होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में आज आप अपने काम के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति आज फंड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव हासिल होंगे, जो आपको अपने जीवन में बहुत काम आएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल कीजिए, काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे व्यक्तियों को कस्टमर से तारीफ मिलेगी। विज्ञान जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। इस राशि वाले व्यक्तियों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करने का सोच विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका बनी हुई है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आपके घर पर कोई मित्र आपसे मिलने के लिए आ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। ऑफिस के रुके हुए काम सहकर्मियों की मदद से पूरे कर लेंगे। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आया है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप कोई नया निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।