लाडली बेटी देवी को गोद में लेकर डांस करती दिखीं बिपाशा बसु, वीडियो देख फैंस बोले- नजर न लगे

बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था, जहां सफलता प्राप्त करने के बाद इन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए और सिर्फ यही तक सीमित ना रहकर उन्होंने तमिल, तेलुगु, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया और अपार सफलता भी हासिल की।

बिपाशा बसु ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अपनी कातिलाना अदाओं के लिए मशहूर बिपाशा बसु इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी लाडली बेटी देवी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर पांच महीने पहले ही एक प्यारी बच्ची के माता-पिता बने हैं।

जब से बिपाशा बसु को मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है, उसके बाद से ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा बसु आए दिन सोशल मीडिया पर बेटी के साथ की अपनी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के साथ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

बिपाशा बसु ने बेटी के साथ डांस करते हुए शेयर किया वीडियो

बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में अपनी बेटी के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपनी बेटी देवी को एक बेबी कैरियर में लिए हुए हैं। अभिनेत्री अपने शानदार घर की बालकनी में आसमान के नीचे बेटी के लिए बहुत ही स्टाइल से थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपने ही अंदाज से बेटी को भी डांस करवाती हुई नजर आ रही हैं और अपनी उंगलियों को शानदार तरीके से थिरका रही हैं। वीडियो में बिपाशा बसु को पिंक और व्हाइट कलर का काफ्तान पहने हुए देखा जा सकता है. वहीं उनकी बेटी देवी येलो और व्हाइट कलर की ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही हैं।

बिपाशा बसु ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “डांसिंग विद देवी, ये अब मेरा सबसे फेवरेट काम है।” इसके साथ ही बिपाशा बसु ने अपने कैप्शन में लाल रंग की दिल वाली इमोजी और बेटी के साथ डांस इमोजी भी पोस्ट की है। बिपाशा बसु के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो पर फैंस कर रहे शानदार कमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


वीडियो देखने के बाद एक फैन ने लिखा “मैंने हमेशा उन लोगों से सुना है कि आप लोगों के लिए बहुत काइन्ड हैं, जिनसे आप मिले हैं। गॉड ब्लेस यू।” एक अन्य फैन ने लिखा “योर बेस्ट रोल यट मॉम।” इसके अलावा कई फैंस अभिनेत्री के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं। बताते चलें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी रचाई थी। अब दोनों पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। वहीं ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बीते 5 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर बेटी देवी का चेहरा रिवील किया था।