सोनू सूद ने फैंस के साथ मनाया अपना 49वां जन्मदिन, अपने हाथों से खिलाया केक, देखें एक्टर की बर्थडे सेलिब्रेशन तस्वीरें

सोनू सूद अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने नेक कामों को लेकर खूब सुर्खियों में छाए रहते हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से लेकर अब तक तमाम लोगों की सहायता की है। उनकी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में जन्मे सोनू सूद ने शनिवार को अपना 49 वां जन्मदिन मनाया।

सोनू सूद के जन्मदिन पर फैंस उनके लिए केक लेकर पहुंचे जिसके बाद सोनू सूद ने फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाया और फैंस को अपने हाथों से केक खिलाया। यह कोई आम सेलिब्रेशन नहीं था। इस मौके पर हजारों आम आदमियों की भीड़ मौजूद थी, जो खुद चलकर सोनू सूद के घर पहुंचे और अपने हीरो के साथ जश्न मनाया। चलिए आपको दिखाते हैं फैंस के साथ सोनू सूद के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को…

सोनू सूद के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस उनके लिए केक लेकर पहुंचे थे। सोनू सूद फैंस के बीच अपने आपको पाकर बहुत खुश नजर आए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनू सूद अपने एक हाथ में केक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे हाथ से दूसरा केक काटते हुए दिख रहे हैं। सोनू सूद ने अपने फैंस के साथ जमकर सेलिब्रेशन किया।

सोनू सूद के जन्मदिन के खास मौके पर पहुंचे फैंस ने अपने-अपने अंदाज में उन पर प्यार लुटाया। किसी ने सोनू सूद को सम्मानित किया, तो किसी ने केक कट किया। वहीं कुछ लोग उनके लिए तिरंगा झंडा लेकर भी पहुंचे। इस दौरान सोनू सूद ने अपने फैंस के साथ जमकर पोज दिए।

इस मौके पर फैंस सोनू सूद के लिए कई केक लेकर पहुंचे थे। सोनू सूद ने भी अपने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया और सबके साथ मिलकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के हाथ से केक खाया। फैंस भी अपने पसंदीदा एक्टर को अपने पास पाकर बहुत खुश दिखाई दिए। वहीं फैंस ने सोनू सूद के साथ कार रैली भी निकाली। यहां उन्होंने अपने चहेते एक्टर पर फूलों की बारिश भी की।

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान ना सिर्फ फैंस के हाथ से केक खाया बल्कि अपने फ्रेंड्स को भी केक खिलाया इस दौरान उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि कोरोना काल में लाखों लोगों की हर संभव मदद करके सोनू सूद लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

सोनू सूद के फैंस ने अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ फोटो क्लिक करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। सोनू सूद के फैंस उनसे मिलकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

इस मौके पर पहुंचे एक आर्टिस्ट ने सोनू सूद को उन्हीं की पेंटिंग बनाकर गिफ्ट की। इस पेंटिंग में सोनू सूद अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना काल में सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद की। लाखों लोगों की जान बचाई थी। कोरोना काल में किसी की भी कैसे भी समस्या हो, सोनू सूद तक बात पहुंची तो उन्होंने उस समस्या को दूर किया।