सुनील शेट्टी और सनी देओल जैसे इन एक्टर्स नें फ़िल्में मिलने या न मिलने पर कभी नही की रोल की डिमांड

इन दिनों बॉलीवुड में करियर और फ़िल्में मिलने न मिलने और नेपोटिस्म जैसे मुद्दों पर चर्चाएं काफी तेज हो गयी हैं| आज कई ऐसे सितारे हैं जिनकी बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से शिकायत है के वो सिर्फ स्टार किड्स को ही फिल्मे दे रहे है और बाहरी एक्टर्स को ऐसे में करियर बनाने के मौके कम मिल रहे हैं या फिर ख़ासा स्ट्रगल करना पड़ रहा है| हालाँकि आज भी बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें लम्बे वक्त से फिल्मों में नही देखा गया| पर इन्हें लेकर ऐसी भी बातें सामने आती है के कभी इन्होने किसी के सामने फिल्मों की डिमांड नही की-

तो चलिए हम एक एक करके आपको बताते है इन एक्टर्स के बारे में –

अक्षय खन्ना

अपने दमदार लुक्स और एक्शन के लिए जाने जाने वाले 90 के दशक के फेमस एक्टर अक्षय खन्ना का नाम इस लिस्ट में सबसे उपर आता है| आज करोडो ऐसे दर्शक है जिनके दिलों पर अपने एक्टिंग के दम पर अक्षय राज करते है| पर अक्षय की फिल्मों नें बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा अच्छे रेस्पोंस नही दिए| लेकिन बावजूद इसके कभी इन्हें फिल्मों के लिए डिमांड करते नही देखा गया है|

सनी देओल

एक दौर हुआ करता था जब सनी देओल को हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अपनी फिल्मो में लेने को तैयार रहता था| पर आज की कहें तो सनी की स्थिति पहले जैसी नही है| आज की कहें तो लगभग 8 से 10 साल हो चुके है जो बॉबी देओल फिल्मों में नजर नही आये हैं लेकिन फिर भी इन्हें इस बात का कोई अधिक मलाल नही है और आज भी ये किसी से फ़िल्में मांगते नही दिखते हैं|

बॉबी देओल

सनी देओल की तरह बॉबी देओल के साथ भी हालात लगभग वैसे ही रहे| एक वक्त के लिए सारी इंडस्ट्री में इनका नाम छाया नजर आया जो के वक्त के साथ धीरे धीरे कम हो गया| आज काफी लम्बे वक्त से ये इंडस्ट्री से गुमनाम है| हालाँकि इस सब के बाद भी कभी वो फिल्मों के लिए किसी के आगे हाथ नही बढाते और न ही पहले भी उन्हें ऐसा करते कभी देखा गया था|

सुनील शेट्टी

हेरा फेरी जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज में अपनी एक्टिंग से लाखों करोडो फैन्स के दिलों पर राज़ करने वाले एक्टर सुनील शेट्टी कम्बे वक्त से इंडस्ट्री से दूर है| हालाँकि इनके लाइफस्टाइल में आज भी कोई अधिक अंतर देखने को नही मिला है| आज की कहें तो सुनील शेट्टी एक बॉलीवुड एक्टर के साथ साथ खुद को एक नामी बिजनेसमैन की भूमिका में भी बखूबी साबित कर चुके हैं| जिसके चलते आज इन्हें किसी भी तरह के काम की वैसे भी जरूरत नही है|

तुषार कपूर

बॉलीवुड में अपने वक्त के सुपरस्टार रहे जीतेंद्र के बेटे है युषर कपूर| तुषार कपूर की बात तो लाइमलाइट में इन्हें काफी बार देखा जाता है लेकिन बावजूद इसके इनके अभिनय को उतना अधिक सराहा नही जाता है| पर क्योंकि ये इतने बड़े सुपरस्टार के बेटे हैं इसलिए इन्हें काम मिलने न मिलने की उत्नु अधिक जरूरत भी महसूस नही होती है| हालाँकि कुछ विज्ञापन या सीरीज में इन्हें देखा जा चूका है|