इन 8 बॉलीवुड सितारों की बेटियां दिखती है बला की खुबसूरत ,पर लाइमलाइट से रखती है खुद को कोसो दूर

अभी बीते दिनों ही बॉलीवुड में नेपोटिस्म को लेकर चर्चाएँ काफी तेज हो गयी थीं और इस बीच कई स्टार किड्स खबरों और सुर्खियों में भी नजर आने लगे थे| पर हम आपको आज अपनी इस पोस्ट के जरिये कुछ ऐसे बॉलीवुड के स्टार किड्स से मिलाने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको शायद ही जानकारी होगी| तो चलिए हम एक एक करके बताते हैं इन मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के बारे में और साथ ही ये बताते हैं के आखिर क्यों ये बच्चे फ़िल्मी दुनिया और एक्टिंग से दूर हैं…

जान्हवी मेहता

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता का जो के अब अपनी ग्रेजुएशन तक पूरी कर चुकी हैं| पर जान्हवी के बारे में आज कम ही लोगों को पता है| और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन्हें खुद भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद है और इसीलिए वो लन्दन में अपनी पढाई कर रही है|

अवंतिका दसानी

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवन्तिका दासानी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो के लन्दन में ही है| लन्दन के कास बिजनेस स्कूल से अवन्तिका बिजनेस और मार्केटिंग की पढाई कर रही है| बताते चले के भाग्यश्री नें एक बिजनेसमैन हिमालय दासानी संग शादी रचाई थी|

राशा थडानी

90 के दशक की एक और बेहद जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं रवीना टंडन जिनकी बेटी आज लाइमलाइट से दूर हैं| इनकी बेटी का नाम रशा थडानी है जो के लुक्स के मामले में माँ की तरह की खूबसरत हैं| पर अभी राशा अपनी पढाई में व्यस्त हैं और इसलिए सिर्फ ख़ास मौकों पर ही नजर आती हैं|

अलिजे अग्निहोत्री

बॉलीवुड के दबंग खान की भांजी और एक्टर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं अलिजे अग्निहोती जो के लाइमलाइट से दूर दूर ही रहती हैं| हालाँकि कुछ स्टार पार्टीज में ये जरूर नजर आ जाती हैं|

कृष्णा श्रॉफ

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं जिनमे बेटे टाइगर श्रॉफ आज फिल्म इंडस्ट्री में काफी कामयाब हो चुके हैं| वहीँ जैकी की एक बेटी भी है जिनका नाम कृष्णा श्रॉफ है| पर इनकी बेटी फिल्मों और मीडिया से दूर दूर ही रहती हैं|

पलोमा थकेरिया

बॉलीवुड की एक और फेमस एक्ट्रेस हैं पूनम ढिल्लों  जिनकी बेटी का नाम पलोमा ढिल्लन है| हालाँकि पलोमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं पर अगर बात करें बॉलीवुड की तो ये अभी फिल्मों से दूर दूर ही रही है|

नव्या नवेली नंदा

श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा का नाम भी इस सूची में शामिल है| हालाँकि श्वेता नंदा एक अभिनेत्री नही हैं पर सदी के महानायक रहे अमिताभ बच्चन की बेटी जरूर है| पर अगर बात करें नव्या की जो के अमिताभ बच्चन जी की पोती हैं तो वो भी कैमरे और लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं|

यशवर्धन

बॉलीवुड के एक और बेहद जाने माने अभिनेता हैं गोविंदा जो के इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके हैं| पर अगर बात करें इनके बेटे यशवर्धन की तो इनके इस बेटे के बारे में अभी कम ही लोगों को पता है|