ये है वो 7 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो अब हमेशा के लिए विदेशों में हो चुकी हैं शिफ्ट,अब ऐसी है इनकी ज़िंदगी

बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने ज़माने में खूब नाम कमाया। लेकिन बॉलीवुड ज़्यादा समय तक रास नहीं आया। और सात समंदर पार जाकर बस गई। कुछ अभिनेत्रियाों ने अपना बना-बनाया करियर छोड़कर विदेश जाने का फैसला लिया तो कुछ अब भी एक्टिंग का पैशन पकड़े हुए हैं।

प्रियंका चौपड़ा-

देसी गर्ल और विदेशी बहुरानी प्रियंका अब अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में बस गई हैं। प्रियंका का बॉलीवुड में शानदार करियर रहा है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में इन्होंने अपनी एक्टिंग का सिक्का चलाया। साल 2018 दिसंबर में प्रियंका ने पॉप स्टार निक जॉनस से शादी की और हमेशा के लिए विदेश में शिफ्ट हो गई। हालांकि प्रियंका ने अभी भी अपना करियर नहीं छोड़ा है और उसी पैशन के साथ अब भी काम कर रही है।

प्रीति जिंटा-

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखरने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी अब भारत छोड़कर विदेश में बस गई है। 29 फरवरी साल 2016 में प्रीति ने Gene Goodenough से शादी की और अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने लगी। दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। प्रीति जिंटा ने अब फिल्मी दुनिया से भी दूरी बना ली है।

सेलिना जेटली-

सेलिना जेटली किसी ज़माने में सबसे हॉट मॉडल्स में से एक थी। हालांकि इनका फिल्मी करियर तो ज़्यादा सफल नहीं रहा। साल 2011 में सेलिना शादी करके दुबई में रह रही है। इनकी शादी ऑस्ट्रियन बिज़नेसमैन Peter Haag के साथ हुई है। अब सेलिना तीन बच्चों की मां है और हैप्पी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रही है।

मुमताज-

60 के दशक में मुमताज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती थी। उन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। कहते हैं कि उस दौर के सुपरस्टार शम्मी कपूर भी मुमताज़ को पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन मुमताज़ तब अपनी करियर नहीं छोड़ना चाहती थी। इसीलिए उन्होंने शादी के लिए ना कर दिया था। मगर बाद में उन्होंने NRI बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की और बॉलीवुड और इंडिया से कहीं दूर लंदन में जाकर बस गई।

मीनाक्षी शेषाद्रि-

बड़ी-बड़ी हीरोइन्स को टक्कर देने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने एक से एक बेहतरीन फिल्में करके बॉलीवुड में मुकाम हासिल किया था। लेकिन अब वो अमेरिका में रहती है। उन्होंने साल 1995 में इनवेसमेंट बैंकर Harish Mysore से शादी की और विदेश में शिफ्ट हो गई। अब मीनाक्षी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं और एक डांस क्लास चलाती हैं।

रंभा-

रंभा बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की भी हिट एक्ट्रेस में से एक थी। लेकिन इन्होंने में फिल्मी दुनिया को छोड़कर शादी कर विदेश में बसना सही समझा। साल 2010 में रंभा ने कैनेडियन बिज़ेनसमैन Indrakumar Pathmanathan से शादी की थी। हाल ही में रंभा ने एक बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले वो दो बेटियों की भी मां है। फिलहाल रंभा हैप्पी फैमिली के साथ टोरंटो में रहती हैं।

अश्विनी भावे-

सुपरहिट फिल्म ‘हिना’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अश्विनी भावे तो आपको याद ही होंगी। इनका हिंदी और मराठी फिल्मों में सफल करियर रहा। लेकिन साल 2010 में अश्विनी भावे ने बिज़नेसमैन Kishore Bopardikar से शादी की और अब अमेरिका में शिफ्ट हो गई। अब अश्विनी भावे दो बच्चों की मां है।