कोई मानता है अपना सबसे अच्छा दोस्त तो कोई पिता की तरह करता है प्यार ,कुछ ऐसा है इन 6 एक्ट्रेस का उनके ससुर के साथ रिश्ता

अक्सर ऐसा देखा जाता है के शादी के बाद भले ही सास के रूप में लडकियों को एक दूसरी माँ मिल भी जाती है पर ससुर के साथ बोन्डिंग बेहद कम ही देखने को मिलती हैं| पर आज की हमारी यह पोस्ट इसी विषय पर है जिसमे हम आपको कुछ ऐसी मशहूर अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिनके अपने ससुर केसाथ काफी अच्छे सम्बन्ध हैं और इनमे कुछ अभिनेत्रियाँ तो ऐसी भी है जो के अपने ससुर को अपने पिता समान ही मानती है|

तो चलिए हम एक एक करके आपको मिलाते हैं इन अभिनेत्रियों से और साथ ही बताते हैं आखिर अपने ससुर संग इनकी कैसी बोन्डिंग है …

ऐश्वर्या राय बच्चन

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय है जिन्होंने साल 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई थी| जानकारी के लिए बता दें के अपनी बहु के साथ अमिताभ बच्चन फिल्मों में भी नजर आ चुके है और ऐश्वर्या और अमिताभ के बीच असल जिंदगी में बिल्कुल बेटी और पिता जैसी बोन्डिंग देखने को मिलती है|

दीपिका पादुकोण

साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नें एक दुसरे संग शादी शादी रचाई थी| बात करें अगर रणवीर के पिता की तो उनका नाम जगजीत सिंह भवानी है जो के दीपिका के ससुर भी हैं| बता दें के दीपिका और जगजीत का रिश्ता बिल्कुल बाप बेटी जैसा है दीपिका भी अपने ससुर को दुसरे पिता का दर्जा देती हैं और उनका घर पर भी काफी ख्याल रखती हैं|

नेहा धूपिया

सूची में अगला नाम 90 के दशक की बेहद मशहूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया का है जो के अपने ससुर को अपना दूसरा पिता अम्न्ति हैं| नेहा धूपिया कई बार मीडिया के सामने भी अपनी शादीशुदा जिंदगी की बातें करती नजर आ चुकी हैं जहाँ वो उनकी काफी तारीफें करती हैं| और असल जिंदगी में अपने ससुर का नेहा काफी सम्मान भी करती हैं|

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर नें करोडपति बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई है| बता दें के सोनम अपने ससुर सहित कई बार फैमली वेकेशंस पर भी जा चुकी हैं और मीडिया के सामने बात करते हुए इन्होने बताया था के इन्हें ऐसा लगता है के ये अपने पिता का घर छोड़ दुसरे पिता के घर आ गयी हैं|

समांथा

सामंथा बॉलीवुड एक्ट्रेस नही बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं जिनके ससुर का नाम नागार्जुन है| सामंथा की बात करें तो अपने ससुर के साथ इनके बिल्कुल दोस्तों जैसा सम्बन्ध है जहाँ वो हसी ख़ुशी हर बात उनके संग शेयर करती हैं| हालाँकि बावजूद इसके अपने ससुर की ये काफी इज्जत करती हैं|

सुजैन खान

हालाँकि बॉलीवुड सुपरस्टार हृतिक रोशन और सुजैन खान अब अलग हो चुके है पर बात करें अगर इनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की तो अपने ससुर संग आज भी ये जुडी रहती हैं| वहीँ राकेश रौशन भी सुजैन खान को अपनी बेटी जैसा ही प्यार करते हैं| सुजैन खान आज तलाक के लगभग 5 से 6 सालों बाद भी राकेश रौशन को अपने पिता की तरह मानती हैं|