बेहद ही अजीब लत के शिकार हो चुके है बॉलीवुड के ये 6 दिग्गज सितारे ,अजय देवगन से रणवीर सिंह तक का नाम है शामिल

हर इंसान में कोई न कोई ऐसी विशेषता होती है जो उसे दुनिया से अलग बनाती है| पर कई बार ये विशेषता उसकी खूबी न होकर उसकी खामी भी हो जाती है| और ऐसा सिर्फ आम इंसान में ही नही बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रीटीज़ में भी देखने को मिलता है| ऐसे में हम आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये आपको कुछ बेहद ही जाने माने बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर पहली बार में आप भी शायद यकीन न कर पाए| बताते चले के कई बार इन बॉलीवुड एक्टर्स की इन आदतों को अनियंत्रित जुनूनी विकार(ओसीडी) का भी नाम दे दिया जाता है|

सैफ अली खान

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पटौदी नवाब सैफ अली खान का है जिन्हें टॉयलेट में अधिक वक्त गुजारने की अजीब सी लत है| और इतना ही नही बल्कि सभी को इस बारे में पता भी है| बता दें के सैफ नें अपने बाथरूम में ही एक लाइब्रेरी भी बना रखी ही और इसके अलावा वहां एक टेलीफोन कनेक्शन भी लगवाया है|

फरहान अख्तर

अपने अनोखे एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाने वाले फरहान अख्तर ने अपने नजरिये को लेकर ‘कॉफी विद करण’ शो में खुद के बारे में एक बात ज़ाहिर की थी| फरहान नें बताया था के अगर वो किसी भी चीज़ को अव्यवस्थित या उसकी जगह से दूर देखते हैं तो परेशान होने लगते हैं और कई बार उन्हें बेचैनी भी होने लगती है|

अली फजल

लिस्ट में अगला नाम अभिनेता अली फज़ल का है जिन्हें हाल ही में आई अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मिर्ज़ापुर से गजब की लोकप्रियता हासिल हुई थी और आज भी इनकी पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढती ही जा रही है| जानकारी के लिए बता दें के अली फजल को गर्म पानी पीना ही पसंद है और इस मामले में वो किसी तरह का समझौता नही करते हैं|

रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह की आदत आपको शायद हसने पर मजबूर कर सकती है क्योंकि इन्हें डियो की पूरी बोतल एक बार में ही लगाने की आदत है| इसके साथ ही इनकी यह आदत इतनी अधिक बढ़ चुकी है अब ये आधी आधी करके एक बोतल एक शॉट के बाद और पहले ही लगा लेते हैं|

अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन को उँगलियों या नाखूनों से आने वाली बदबू से सख्त नफरत है और इसीलिए कई बार वो लोगों से हाथ मिलाने से भी कतराते हैं| साथ ही अजय देवगन इसी वजह से खाना भी चाक़ू और कांटे से खाते है जिससे हाथों से खाने की महक न आये| इसके अलावा कई बार ये अपने हाथों को पॉकेट में भी नही डालते हैं|

आयुष्मान खुराना

मल्टी टैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना को अपनी पर्सनल हाइजीन को मेंटेन करने की आदत है और इसी वजह से अक्सर ही आयुष्मान अपने हाथों और चेहरे को धोते हैं| साथ ही अपने दांतों की सफाई को लेकर वो इतने अधिक कान्शियस हैं के दिन में एक दो नही बल्कि पूरे 4 बार ब्रश करते हैं|