पापा सुपरस्टार लेकिन बेटा सुपर फ्लॉप, बेहद बुरी तरह फ्लॉप हुए बॉलीवुड के इन 6 अभिनेताओं के बच्चे

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां पर आना जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा यहां पर अपने आपको स्थापित करना है। हम सभी ने कई सुपरस्टार्स के संघर्षों की कहानी सुनी होगी, किसी तरह उन्होंने मुश्किलों के दौर से गुजर कर फर्श से अर्स तक का सफर तय किया है। वहीं दूसरी तरफ स्टार किड्स के लिए यह सफर शुरुआती दौर में थोड़ा आसान हो जाता है परंतु उन्हें भी अपनी जगह बनाने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सुपरस्टार्स के बच्चे भी हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा लेकिन इन्हें कभी इतनी प्रसिद्धि हासिल नहीं मिल पाईं। वहीं कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से अपना रुख मोड़ लिया और लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम तो रखा लेकिन एक वक्त के बाद वह गुमनामी के अंधेरे में खो गए। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

फरदीन खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता फिरोज खान अपने जमाने के दिग्गज सुपरस्टार माने जाते हैं। फिरोज खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अगर आप हम उनके बेटे फरदीन खान की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में फिल्म “प्रेम अगन” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने इंडस्ट्री में कुछ फिल्में कीं। लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। आज यह लंबे वक्त से गुमनाम हैं। फरदीन खान का फिल्मी करियर फ्लॉप साबित हुआ है।

कुमार गौरव

आप सभी लोग अभिनेता कुमार गौरव को तो जानते ही हैं। यह बॉलीवुड के जुबली कुमार कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव की पहली फिल्म लव स्टोरी थी, जो सुपर हिट रही। पहली ही फिल्म से कुमार गौरव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की थी। वहीं उनके पिताजी का इंडस्ट्री में एक बेहद खास रुतबा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी कुमार गौरव का फिल्मी करियर फ्लॉप साबित रहा।

उदय चोपड़ा

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर कहे जाने वाले स्वर्गीय यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा हैं। उदय चोपड़ा ने फिल्म “मोहब्बतें” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद भी उदय चोपड़ा का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा है।

मिमोह चक्रवर्ती

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अपने जबरदस्त एक्शन और एक अनोखे डांसिंग स्टाइल्स के लिए एक अलग ही पहचान मिली है लेकिन आज फिल्म इंडस्ट्री से वह लंबे वक्त से दूर हैं परंतु इसके बावजूद भी दुनिया भर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। वहीं अगर हम उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती की बात करें तो इन्होंने फिल्म जिमी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वह हांटेड 3D, एनेमी, लूट आदि कई सारी फिल्मों में छोटे रोल निभा चुके हैं। लेकिन यह सारी फिल्में फ्लॉप रही थी। अब यह इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता व प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन कपूर ने यशराज प्रोडक्शन की फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अर्जुन कपूर का नाम फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल है।

राहुल खन्ना

राहुल खन्ना अपने जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। राहुल खन्ना ने फिल्म अर्थ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इनका फिल्मी करियर सफल साबित नहीं हुआ। यह फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में आते हैं। वहीं अक्षय खन्ना की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। परंतु अब वह फिल्मों से दूरी बना चुके हैं।