प्रेमी ने अपनी GF की मां को बचाने के लिए किडनी की दान लेकिन लड़की ने धोखा देकर किसी ओर से कर ली शादी

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसकी कल्पना मात्र से ही दिल को इतना सुकून मिलता है कि उसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा कहा जाता है कि जब इंसान को किसी से प्यार हो जाता है तो वह अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। दो प्यार करने वाले लोग एक दूसरे के अच्छे और बुरे का ख्याल रखने लगते हैं।

अगर उनके प्यार को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वह उसकी हर परेशानी को दूर करने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है यानी कि प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है। इसीलिए तो कहते हैं कि बाबू प्यार बड़ा अंधा होता है। प्रेम की शक्ति महान है। इंसान मुश्किल से मुश्किल काम को कर गुजरता है।

अगर कोई इंसान किसी से प्यार करता है तो वह अपना सब कुछ उसी के नाम कर देता है जिससे वह प्यार करता होता है। लेकिन जरा सोचिए अगर कोई इंसान किसी से बहुत ज्यादा प्यार करता है परंतु उसे प्यार में धोखा मिल जाए तो उसका क्या हाल होगा?

जी हां, क्योंकि आजकल के तेज बदलते समय में लोगों के अंदर की भावनाएं खत्म हो चुकी हैं। आजकल के समय में सच्चा प्यार मिलना उसी तरह है जैसे कोई सपना सच हो गया हो। आए दिन आप सभी लोग भी ना जाने कितने इश्क में डूबे लोगों का दिल टूटने की खबरें सुनते रहते होंगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपने दिल के टूटने की कहानी बताता हुआ नजर आ रहा है, जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर सभी लोग हैरान हो गए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है उसके मुताबिक एक मेक्सिकन व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की मां की जान बचाने के लिए अपनी किडनी डोनेट की थी परंतु शख्स को एक महीने के बाद ही धोखा मिल गया। जी हां, उस शख्स की गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़कर किसी और से शादी रचा ली। सोशल मीडिया पर प्यार के इस दुखद अंत को देखने के बाद यूजर्स कई तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस शख्स का नाम ऊजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) है। वह पेशे से टीचर है। जब इसमें अपने दुर्भाग्यपूर्ण प्रेम संबंध की कहानी टिकटॉक पर शेयर की तो यह वीडियो वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी। पर हैरान सिर्फ इस बात पर ही ना हों क्योंकि इसके बाद जो हुआ आपको और ज्यादा हैरान कर देगा।

मार्टिनेज ने बताया कि प्रेमिका की मां को बचाने के एक महीने से भी कम समय के अंदर उसकी प्रेमिका ने उसका साथ छोड़ दिया और उसने किसी और से शादी कर ली। डेली स्टार के मुताबिक वीडियो टिकटॉक पर काफी वायरल हो रहा है और इसे 14 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद अपने एक फॉलोअप वीडियो में मार्टिनेज ने वायरल पोस्ट पर टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका के खिलाफ कोई शिकायत नहीं रखता है। उन्होंने कहा है कि मेरे पास उसके खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम दोस्त नहीं है लेकिन हम एक दूसरे से नफरत नहीं करते हैं। हालांकि लोगों ने उनसे यह रिक्वेस्ट की है कि अब आगे से इतने भावुक मत होना।