“मुझे नौलखा मंगा दे रे…” गाने पर दुल्हन ने अपने जबरदस्त डांस से लूट ली महफिल, देखें वायरल Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर आए दिन हमें कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिलता रहता है। इन वीडियो में से कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों इंटरनेट पर शादियों से जुड़े हुए वीडियो खूब देखे जा रहे हैं और शादी के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो बारातियों के अजीबोगरीब डांस के भी होते हैं तो कुछ वीडियो दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट के होते हैं।

शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ परिवार वाले, रिश्तेदार, दोस्त और बराती जमकर डांस करते हैं और खूब हंसी मजाक करते हुए दिखते हैं। कुछ शादियों में बड़ा ही फनी डांस लोग करते हैं, तो कुछ लोग इतना बेहतरीन डांस करते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाता है। वैसे शादी में सभी लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन पर ही टिका रहता है। अपनी शादी के खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन कुछ ना कुछ अलग करने का प्रयास करते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े हुए कंटेंट अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के बाद दुल्हन स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दुल्हन “मुझे नौलखा मंगा दे रे” गाने पर गजब का डांस करती हुई दिख रही है। यह वीडियो लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

दुल्हन ने किया धांसू डांस

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक दुल्हन स्टेज पर डांस के लिए पहुंच जाती है। इस दौरान वह सुर्ख गुलाबी रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के गले में जयमाला है और वह जब फ्लोर पर आई, तो हर कोई हैरान रह गया। देखते ही देखते वह दुल्हन “मुझे नौलखा मंगा दे रे” गाने पर डांस करने लगी। आपको बता दें कि बॉलीवुड का यह सुपरहिट गाना फिल्म “शराबी (1984)” का है, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ जया प्रदा ने मुख्य किरदार निभाया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने कमाल के डांस मूव्स से नाते-रिश्तेदारों के अलावा शादी में आए मेहमानों का भी दिल जीत लेती है। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि दुल्हन का डांस किसी भी मायने में अभिनेत्री जया प्रदा से कम नहीं है। दुल्हन यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें दुल्हन का डांस वीडियो

शादी से जुड़े हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के इस अंदाज को देख वहां मौजूद सारे मेहमान भी इंप्रेस होने से खुद को रोक नहीं पाए। कुल मिलाकर दुल्हन ने महफिल ही लूट ली। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।