घर ले आएं मिट्टी से बनी 4 चीजें, चुंबक की तरह खींचा आने लगेगा पैसा, दूर होगी आर्थिक तंगी

दुनिया में हर इंसान यही चाहता है कि उसका जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत हो और उसे अपने जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई परेशानी का सामना ना करना पड़े, जिसके लिए लोग खूब मेहनत करते हैं परंतु इसके बावजूद भी जिंदगी में ज्यादा तरक्की नहीं कर पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसमें दोष उनकी मेहनत में नहीं बल्कि कमी भाग्य का साथ ना मिलने की होती है।

ऐसी स्थिति में व्यक्ति को कुछ वास्तु उपाय करने की आवश्यकता होती है। इन्हीं में से एक उपाय मिट्टी के बर्तनों से जुड़ा हुआ है। शास्त्रों की मानें, तो घर में मिट्टी से बनी 4 चीजें लाने से व्यक्ति के भाग्य के सितारे चमकने लगते हैं और जिंदगी में तरक्की के नए-नए रास्ते भी अपने आप खुलने लगते हैं। आखिर यह चार चीजें कौन सी हैं, चलिए इनके बारे में बताते हैं।

मिट्टी के बर्तनों से जुड़े वास्तु उपाय

मिट्टी का घड़ा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल लगभग हर घर में करते हैं। लेकिन आपको यह बता दे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी पीने के लिए फ्रिज या प्लास्टिक जग नहीं बल्कि घड़े के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि घड़ा हमेशा पानी से भरा रहना चाहिए, उसे खाली ना होने दें।

मिट्टी से बने हुए दीपक

मिट्टी से बने हुए दीपक का प्रयोग कई तरह से किया जाता है। चाहे पूजा-पाठ हो या रोजाना होने वाली आरती, कोई भी धार्मिक अनुष्ठान दीपक प्रज्वलित किए बिना पूरा नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आरती के लिए मिट्टी से बने दीपक का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी को मिट्टी का दीपक बहुत पसंद है। जिस घर में मिट्टी का दीपक होता है वहां पर मां लक्ष्मी जी का वास होता है।

मिट्टी की मूर्तियां

वैसे देखा जाए तो घर में बने हुए मंदिर में पूजा के लिए लोग अलग-अलग तरह की भगवान की मूर्तियां रखते हैं। मौजूदा समय में बाजार में मिट्टी के साथ ही पत्थर और प्लास्टिक से बनी हुई मूर्तियां भी मिलती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में धन की आवक बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए मिट्टी से बनी हुई मूर्तियों को ही घर में रखें। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

मिट्टी का गमला

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अगर घर में पेड़-पौधे लगे हो तो इससे घर की खूबसूरती ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने घर को खूबसूरत दिखाने और हरियाली बढ़ाने के लिए गमलों में पौधे लगाना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे मन की शांति और तनाव से छुटकारा मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि मिट्टी के गमले लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि घर में धन का प्रवाह भी बढ़ने लगता है।