12 जून 2023 राशिफल: भोले बाबा की कृपा से 4 राशियों कि चमकेगी किस्मत, मिलेगा लाभ ही लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आपको नौकरी में कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनको मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर जो व्यक्ति परेशान चल रहे थे, तो उनकी वह चिंता भी आज दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ नई योजनाओं को बना सकते हैं। अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। व्यापार में आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति देंगे। वरिष्ठ सदस्यों के भरोसे को आप बनाए रखें। यदि किसी से वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा जरूर कीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको अपने जरूरी काम पर ध्यान देना होगा। बेकार की बातों में समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यक्तिगत प्रयासों में आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार में बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। भौतिक वस्तुओं में आज वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार को बेहतर बनाए रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आप साझेदारी में किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी बड़ी सोच का लाभ उठाएंगे। धन-संपत्ति संबंधित कामों में आपको सावधान रहना होगा। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आप अपनी कड़ी मेहनत से हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपको संतान की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अचानक किसी बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। बिजनेस में एक अच्छा खासा उछाल देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खर्चा से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। आपको कोई अच्छा मौका मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी।