इस तारीख को बुध करेंगे गोचर, ये 5 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, धन-दौलत की होगी बरसात

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों की चाल एक समय अवधि पर बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर कुछ ना कुछ जरूर पड़ता है। व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति जैसी होती है, उसी के अनुसार उन्हें शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, फरवरी के महीने में शुक्र, बुध और सूर्य गोचर करने वाले हैं। इसी वजह से ग्रहों की चाल में परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर डालेगी।

आपको बता दें कि 7 फरवरी को मकर राशि में बुध ग्रह का गोचर होने वाला है। मकर राशि में पहले से ही सूर्य देव विराजमान हैं। ऐसी स्थिति में बुध ग्रह और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ग्रहों का गोचर कुछ राशि वाले लोगों को शुभ फल देता है, तो कुछ राशियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह का यह गोचर 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आखिर यह राशि वाले कौन से हैं, चलिए हम आपको बताते हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,जब बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे और सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे, तो मेष राशि वाले लोगों के लिए यह बहुत ही शानदार साबित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि वाले लोगों को बहुत ही जल्द सपनों का घर भी मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए यह गोचर बहुत ही अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग बिजनेस करते हैं, उनको उन्नति मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को बुध के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले लोगों की मौज होने वाली है। आपको अपनी मेहनत से जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह गोचर बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आपका कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी और बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही शानदार रहेगा। इस राशि के लोग बहुत ही जल्द कोई चल-अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि आपको कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। निवेश में भी आपको जबरदस्त फायदा होगा यानी कि अगर आप ₹1 का निवेश करते हैं, तो आपको ₹10 का फायदा मिलेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। माता-पिता की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर शुभ समय लेकर आएगा। जो लोग नौकरी करने वाले हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है और किसी दूसरी जगह पर भी जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकता है। इस समय के दौरान आपको शांत रहना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।