28 June Rashifal: वृषभ समेत इन 3 राशि वालों को धन लाभ के संकेत, सोचे हुए काम होंगे पूरे

28 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 जून 2021 राशिफल | 28 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवन में उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। कठिन समय में परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। धन की प्राप्ति तथा इच्छाओं की पूर्ति के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कुछ करीबी दोस्तों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किस्मत का साथ ना मिलने के कारण कामकाज में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज कार्य क्षेत्र में अधिक प्रयास करना पड़ेगा, तभी आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप कठिन विषयों पर फोकस कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे इसलिए आप इसका फायदा जरूर उठाएं। आमदनी से ज्यादा खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, जो चिंता का कारण बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ कामों में कम प्रयास से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपको बहुत ही जल्द प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप सकारात्मक रहेंगे। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैसा कमाने के कई जरिए हाथ लग सकते हैं। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में कोई नया समझौता हो सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल व्यतीत होगा। आप सही दिशा में मेहनत करेंगे, जिससे आपको अधिक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। वाहन के रखरखाव में धन खर्च होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। मन में उमंग भरी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। जिसके लिए आप काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल हो सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा देखने को मिल सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज जोश से परिपूर्ण नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य सही समय पर पूरा करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेमियों के लिए समय अति उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिलने वाला हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बहुत अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी छोटी-मोटी यात्राएं लगी रहेंगी। कारोबार में निवेश करने के लिए यह समय ठीक नहीं है, इसलिए थोड़ा समय रुक जाएं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।