बुध ग्रह बदलने जा रहे अपनी चाल, वक्री होकर इन राशि वालों को देंगे तरक्की और बंपर धन लाभ

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यदि किसी की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां आने लगती हैं। सभी राशियों के लिए ग्रहों का गोचर या वक्री होना शुभ और अशुभ प्रभाव लेकर आता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 21 अप्रैल 2023 को बुध वक्री होने जा रहे हैं। बुध ग्रह 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:25 बजे पर वक्री होंगे यानी कि बुध टेढ़ी चाल चलने वाले हैं। बुध ग्रह मंगल की राशि मेष में वक्री होने वाले हैं। बुध ग्रह की चाल बहुत तेज होती है और जल्दी-जल्दी अपनी राशि बदलते रहते हैं। बुध वक्री का 5 राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर बुध की वक्री चाल किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…

इन राशियों पर वक्री बुध का रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए बुध ग्रह का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को करियर में उन्नति मिलने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। कामकाज में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगो के लिए बुध का वक्री होना बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों के जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनके लिए बुध की टेढ़ी चाल बहुत ही लाभ देने वाली है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में तगड़ा लाभ होने के प्रबल योग हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। सफलता के नए-नए मार्ग खुलते हुए नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना नौकरी या व्यापार में बड़ा लाभ कराने वाला है। यह समय करियर के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप प्रतियोगियों को पीछे छोड़ देंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना अच्छे परिणाम लेकर आएगा। लेखन और वक्‍तव्‍य से संबंध रखने वाले लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले लोग सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप अपने जीवन में तेजी से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।