भगवान गणेश जी की बुधवार को ऐसे करें पूजा, जीवन की परेशानियां हो जाएंगी खत्म, मिलेंगे ये लाभ

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को अति प्रिय है। इस दिन लोग भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करके इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भगवान गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। ऐसा बताया जाता है कि अगर कोई भी शुभ काम या पूजा पाठ में सबसे पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो इससे सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मौजूदा समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता अर्थात सभी तरह की परेशानियों को खत्म करने वाला बताया गया है। अगर इनकी कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी दु:ख-परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति का जीवन खुशहाल बनता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की किस प्रकार से पूजा करें और इससे आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जानिए बुधवार को भगवान गणेश जी की कैसे करें पूजा

आप बुधवार के दिन सुबह के समय उठकर स्नान कर लीजिए और ध्यान आदि से निवृत होने के पश्चात पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके आसन पर बैठ जाएँ और आप अपने सामने श्री गणेश यंत्र की स्थापना कीजिए। आप शुद्ध आसन पर बैठकर सभी पूजा सामग्री को एकत्रित करें। आप गणेश जी की पूजा के दौरान फूल, धूप, दीप, कपूर, रोली, लाल रंग की मौली, चंदन, मोदक आदि गणेश जी को अर्पित करें। भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान आप सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं और उनकी आरती उतारें। आखिर में आप गणेश जी का स्मरण करते हुए मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप कीजिए।

पूजा के लाभ

1. अगर बुधवार के दिन कमजोर मस्तिष्क वाले उपवास रखते हैं तो उनको बुद्धि की प्राप्ति होती है।

2. जो व्यक्ति भगवान गणेश जी की भक्ति करता है उसके ऊपर से शनि सहित सारे ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।

3. अगर हर बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की उपासना की जाए तो इससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी प्रकार की रुकावट दूर हो जाती हैं।

4. अगर आप बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करते हैं तो इससे समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का निवारण हो जाता है।

5. बुधवार के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाएं और उसको आप अपने घर के मंदिर में स्थापित कीजिए और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। ऐसा करने से घर में अगर गृह कलेश है तो वह दूर होता है।

6. बुधवार के दिन जमा किए गए धन में बरकत बनी रहती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बुधवार के दिन धन का लेन-देन ना करें।

7. अगर आप अपने बिगड़े हुए काम बनाना चाहते हैं तो उसके लिए बुधवार के दिन गणेश मंत्र “त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।” का स्मरण करें।