अब मालामाल हो जाएगा बिहार, मिला देश का सबसे बड़ा सोना भंडार, खनन मंत्री ने संसद में दी जानकारी

आप सभी लोग यह जरूर जानते होंगे कि भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था परंतु अब भारत सिर्फ नाम के लिए सोने की चिड़िया रह गया है क्योंकि बाहरी मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक ने भारत को लूटने में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी। सदियों तक भारत को लूटा गया और देश का सारा सोना मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक लूटकर ले गए परंतु एक जगह उनकी नजर से बच गई और वह जगह बिहार है।

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो बता दें कि हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यूंकि जिस बिहार की गिनती सबसे गरीब राज्य में होती थी, वहां पर अब जो खजाना मिला है, उससे पूरा प्रदेश मालामाल हो जाएगा। जी हां, बिहार के जमुई जिले में भारत का सबसे बड़ा सोना भंडार मिला है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस खदान में सोने का इतना भंडार है कि जिससे जितना देश में कहीं और नहीं है।

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि देश के केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस बारे में पूरी डिटेल में जानकारी दी है। केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद इस बात की जानकारी बुधवार को संसद में दी। प्रहलाद जोशी ने यह खुलासा किया कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है।

बता दें कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने सदन में सरकार से यह जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि देश में सर्वाधिक स्वर्ण भंडार क्या बिहार में है? तो इस सवाल का जवाब देने वाले कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी थे।

कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस सवाल का संसद में जो जवाब दिया उससे पूरा बिहार खुश हो जाएगा। मंत्री जी ने कहा कि “जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। अकेले 44% सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में भरा पड़ा है। इतना सोने का भंडार देश में कहीं और नहीं है।”

सेंट्रल मिनिस्टर प्रहलाद जोशी ने कहा कि “भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पश्चिम चंपारण और गया के कुछ हिस्सों में स्वर्ण भंडार को लेकर सर्वे किया है और यह पिछले 5 साल के दौरान संयुक्त राष्ट्र फ्रेम वर्क वर्गीकरण की निगरानी के तहत हुआ है। लेकिन इन इलाकों में फिलहाल किसी भी खनिज भंडार का पता नहीं चला है। मंत्री जी ने बताया कि जमुई में यह भंडार भरा पड़ा हुआ है।

प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुये बताया था कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है। इसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु है। इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है। राज्य के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्‍क सहित 222.885 मिलियन टन स्‍वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोगों की ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की सूरत बदल जाएगी।

आपको बता दें कि जमुई जिले का सोनो प्रखंड और करमटिया एरिया में स्वर्ण भंडार को लेकर चर्चा आज से नहीं बल्कि दशकों से होती चली आ रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस इलाके के लोगों का ऐसा बताना है कि काफी पहले यहां की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े मिला करते थे। ऐसा बताया जाता है कि एक समय ऐसा था जब इस इलाके की मिट्टी को नदी के पानी में धोकर छानते हुए सोना निकला करते थे।

जब ये खबर सरकार तक पहुंची तो लगभग 15 साल पहले सरकार की एजेंसी के लोग यहां आए और महीनों रहकर सर्वेक्षण का कार्य हुआ था। जब यह सर्वेक्षण हुआ था तो उसी समय यह बात निकल कर सामने आई थी कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड के इसी करमटिया एरिया में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। यहां 44% सोना पाए जाने की बात बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई जिले में सोनो क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकों में भी कई तरह के खनिज अयस्क पाए जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसमें अभ्रक के अलावा गोमेद समेत कई कीमती पत्थर भी इसमें शामिल हैं। अब यहां जल्द सोने का खनन शुरू हो सकता है, यह संभावनाएं नजर आ रही हैं।