चेन्नई के CEO का बड़ा बयान, धोनी को लेकर कहीं ये बात, बताया कौन होगा अगले सीजन CSK का कप्तान

आईपीएल 2020 के 13वें सीजन में सभी टीमें अपना-अपना अच्छा प्रदर्शन देने की पूरी कोशिश कर रही हैं परंतु इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक भयानक सपना जैसा साबित हुआ है। फ्रेंचाइजी आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही है। वैसे देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। चेन्नई की टीम ने जब भी इस लीग में भाग लिया है, वह प्लेऑफ तक जरूर पहुंची है लेकिन इस बार इनके हालात ठीक नहीं है। पहली बार चेन्नई अंतिम चार का हिस्सा नहीं रहेगी। रविवार के दिन राजस्थान रॉयल्स ने जैसे ही मुंबई इंडियंस को हराया, अंतिम चार में पहुंचने की धोनी की आर्मी की उम्मीदें खत्म हो गई है। इस सीजन चेन्नई के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से फैंस काफी नाराज हैं चेन्नई की टीम टेबल में सबसे निचले स्थान पर है।

धोनी की टीम सीएसके के खराब प्रदर्शन की वजह से धोनी के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। धोनी भी इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और बाकी खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए हैं, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अगले सीजन के टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स नए रंग में नजर आ सकती है यानी कप्तान सहित कई खिलाड़ी बदले जा सकते हैं। इसी बीच चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है। चेन्नई के सीईओ ने अगले सीजन में टीम के कप्तान के नाम का खुलासा किया।

चेन्नई के सीईओ ने बताया कौन होगा अगले सीजन में टीम का कप्तान

वैसे देखा जाए तो चेन्नई की टीम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी बल्ला नहीं चला। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 39 साल की हो चुकी है और उनके भविष्य को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन इसी बीच चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी 2021 में भी टीम की कप्तानी करेंगे। विश्वनाथन ने बताया कि “जी, बेशक मुझे पूरा विश्वास है कि धोनी 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। उन्होंने हमारे लिए 3 आईपीएल खिताब जीते हैं। यह पहली बार है कि हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं. किसी दूसरी टीम का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है। एक खराब साल का अर्थ यह नहीं है कि हमें सब कुछ बदलने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि “इस साल हमने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया। हम वह मैच हारे जो हमें जितने चाहिए थे। इसी वजह से हम पिछड़ गए। सुरेश रैना और हरभजन सिंह और कैंप में कोविड आने से हमारी टीम का संतुलन बिगड़ गया।”

CSK हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 12 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत हासिल की है। बाकी आठ मैचों में इनको हार का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर हो गई। इस सीजन धोनी के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी फैंस को निराश किया है। महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस सीजन शांत रहा। धोनी ने 12 मैचों में सिर्फ 199 रन ही बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 118.45 का रहा।