राशिफल: इन 4 राशियों के लिए आर्थिक लाभ लायेगा शनिवार का दिन, फंसे पैसे मिलने के है योग

मेष

शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में बाधाये लेकर आयेगा। मित्रों द्वारा धोखे का सामना करना पड़ सकता है| जिससे आपका मन भयभीत रहेगा| इस बीच आपको मन में शांति बनाये रखनी है और किसी की बातों का ध्यान नही देना है| ऐसा करके आप खुद को दुखी करेंगे और अपने लिए परेशानियों खड़ी कर लेंगे| यात्रा करने के लिए वक्त बिलकुल ही प्रतिकूल है। इसलिए अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

वृष

वृष राशि के लोगों के लिए बिलकुल सामान्य दिन रहने वाला है। लेकिन छोटी परेशानियाँ आ सकती हैं| व्यापारियों को सम्भल कर फैसले लेने की जरूरत है| विभिन्न क्षेत्रों के किसी खास इंसान के मिलने के योग हैं| साथ ही व्यापार-नौकरी सम्बन्धी यात्रा कारगर साबित होगी| और आपको आने वाले वक्त में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है| दुश्मनों से बचकर रहे और परिवार के साथ वक्त बिताये|

मिथुन

आपकी राशि के लिए कल का दिन काफी शुभ रहने वाला है| विरोधी पक्ष आज आपसे कमजोर साबित होगा| जहाँ तक हो किसी पर ध्यान न देते हुए आप आगे बढ़े| आपको सहकर्मियों और मित्रों दोस्तों द्वारा बड़ी मदद मिलेगी|अगर आप नौकरी पेशा आदमी हैं तो प्रमोशन होने की भी सम्भावनाएं हैं| कहीं से आपका फंसा हुआ पैसा वापिस मिलने के भी योग हैं| बस घर से शनिदेव को पूजकर निकलें|

कर्क

आज आपके उपर न्यायकर्ता शनिदेव की कृपा रहेगी| आपका बुरा चाहने वाले किसी पर शनिदेव कुपित होंगे| लंबे वक्त से आ रही परेशानियों खत्म होंगी| पर मन में किसी के लिए बुरा ख्याल लाने से बचे| दिन में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेंगे| घर में धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आज किये गये आपके सारे कार्य फलदायी रहेंगे। परिवार या दोस्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है जिसे आपको बढने से रोकना है|

सिंह

कर्क राशि के जातकों का दिन थोडा विषम हो सकता है| अपनी सूझबूझ से आपको हर कदम उठाना है| आज आपके विरोधियों का दिन अच्छा रहने वाला है| नई चीज़ें लेने के लिए वक्त अनुकूल है| पर व्यापार से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें| घर में बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें| आपकी भी सेहत आज थोड़ी नासाज़ रहेगी| दिन काफी थकान भरा रहेगा लेकिन मेहनत के अनुसार सफलता के योग हैं|

कन्या

आज आपके व्यापार या नौकरी में लिए दिन अच्छा हैं| व्यापर में कोई बड़ा काम या मुनाफा मिल सकता है| किसी नये से आपकी मुलाकात हो सकती है| जो आपके लिए आगे जाकर मददगार साबित होगा| किसी अनावश्यक वस्तु की खरीददारी से बचे| यह आपको आर्थिक दिक्कत दे सकता है| आज का दिन आपकी राशि के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है| अपने कामों को वक्त के साथ खत्म क्र परिवार के साथ वक्त बिताये|

तुला

आज का दिन आपके लिए अथिक संकटों के साथ आयगा| आपके लिए बेहतर होगा के किसी बड़े लेन-देन से बचे| मित्रों के साथ बातचीत में सावधानी रखे नही तो गुस्से से रिश्ते ख़राब हो सकते हैं| किसी बड़े कार्य में फैसला लेने के पहले आगे की जरूर सोचे| नहीं तो किसी दिक्कत में पड़ सकते हैं| आज आपको सेहत में मामूली दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है| किसी को अनावश्यक रूप से जोश में सलाह देने से बचें।

वृश्चिक

छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा| किसी बड़े कॉलेज या यूनिवर्सिटी से अच्छी खबर आने के योग हैं| हो सके तो आज गाड़ी चलने से बचे क्योंकि वहन सम्बन्धी योग विपरीत हैं| सामूहिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी और यश बढने के भी योग हैं| दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदार सभी का साथ आपके लिए आज शुभ है| शाम होते-होते शनिदेव की कृपा से आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं|

धनु

शनिवार का यह दिन आपके लिए यश और कीर्ति लेकर आयेगा| अनावश्यक यात्राओं से बचे और घर के लोगों के साथ वक्त बिताएं| आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है| किसी पिछली गलती के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पद सकता है| आज का दिन आपके लिए काफी तनाव पूर्ण रहेगा| और इसी तानाव के चलते तबीयत भी थोड़ी खराब हो सकती है। खान पान का ख़ास ख्याल रखें।

मकर

कुंभ राशि के लिए शनिवार का दिन बहुत से मामलों में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अनुशासन और खुद के सम्मान को लेकर बहुत सावधान रहेंगे। कुछ दोस्तों के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है| बिजनेस के मामलों में सावधान और चौकन्ने रहें कहीं गलत पैसे जाने के योग हैं| किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है| आज आवेश में आने से बचें| और साथ ही धन हानि होने की भी सम्भावना है इसलिए विवाद में पड़ने से बचे।

कुंभ

आज शनिवार के दिन आपको किसी बड़ी आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा| नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा| जॉब में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं| काम में इमानदारी बनाये रखे| बच्चो से कोई अच्छी खबर मिल सकती है| फ़िज़ूल खर्च करना आपके लिये दिक्कत दाई हो सकता है| आज किसी से बात करते समय ख़ास सावधानी बरतें| आपकी बातों का किसी अपने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है|

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए समय ज़रा ख़राब रहेगा| शनिदेव आज इनपर कुपित होने वाले हैं और इन्हें किसी पिछली गलती के कारण दिक्कतें आयेंगी| दुश्मनों से इन्हें किसी से अनजान मदद मिलने की सम्भावना है| किसी पडोसी या सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। पत्नी से अनबन होने की सम्भावना भी है इसलिए अनावश्यक बातचीत से बचें| आज स्वास्थ्य में खराबी आने की भी सम्भावना है| हालाँकि ये दिक्कते जल्द ही दूर हो जाएँगी|