शाही घरानों की बेटियाँ है ये 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ, राजकुमारियों की तरह है इनकी असल जिंदगी

आज के समय में हर एक इंसान दो जिंदगियां जीता है| पहली तो वो जो दुनिया देखती है और एक उसकी असल जिंदगी| ऐसे ही हमारे बॉलीवुड में भी कई स्टार्स हैं जिनकी असल जिंदगी उनकी स्क्रीन पर दिखने वाली जिंदगी से काफी अलग है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं| कैमरे के सामने भले ही इनका अपने कोई रूप देखा हो, पर इनकी असल जिंदगी के बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे|

अगर सीधे शब्दों में कहें तो ये अभिनेत्रियाँ पर्दे से बाहर अपनी निजी जिंदगी में किसी महारानी से कम नहीं हैं| आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं| इनका असल जिंदगी में सीधा शाही परिवारों यानि राजघरानों से सम्बन्ध है| तो चलिए हम आपको इन अभिनेत्रिओं के बारे में विस्तृत तौर पर बताते हैं|

किरण राव

किरण राव की बात करें तो ये कोई एक्ट्रेस नहीं हैं| लेकिन किरण बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पत्नी और साथ ही एक राइटर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और बी-टाउन का एक जाना पहचाना नाम है। शायद ही यकीन करें के किरण राव का असल जिंदगी में शाही परिवार से ताल्लुक है। बता दे के तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने में किरण राव का जन्म स्थान है|

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की काफी एक्टिव अभिनेत्री है| जो अक्सर ही कई फिल्मों में नजर आती रहती हैं| असल जिंदगी में किरण राव की अदिति चचेरी बहन हैं। और तो और अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती भी हैं| साथ ही इनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे। ऐसे में उनके 3 राजघरानों से सम्बन्ध हैं|

भाग्यश्री

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री भी एक राजघराने से ताल्लुख रखती हैं। बता दें के महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से भागीरथी का असल जिंदगी में सम्बन्ध है। श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की भाग्यश्री बेटी हैं। इतना ही नहीं इनका खानदानी नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। और इन्होने सालों पहले ही हिमालय दासनी से शादी कर अपना घर बसा लिया था।

 

सोनल चौहान

सोनल चौहान बॉलीवुड में जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर हैं| इन्होने अपने करियर की शुरुआत इमरान हाश्मी के साथ फिल्म जन्नत से की थी। और इसके बाद वो बॉलीवुड में छा गईं थी। सोनल का असल जिंदगी में सीधा ताल्लुख उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के शाही राजपूत परिवार से हैं|

 

सोहा अली खान

अपनी असल जिंदगी में सोहा अली खान एक रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी भोपाल के नवाब रहे हैं। सोहा अली के दादा इफ्तिखार अली खान यहाँ के आठवें पटौदी थे। जिसके बाद उनके पिताजी और अब उनके भाई सैफ अली खान इसे सम्भाल रहे हैं जो बॉलीवुड एक्टर भी हैं।

रिया सेन – राइमा सेन

रिया सेन औऱ राइमा सेन के सम्बन्ध भी शाही परिवार से रहे हैं| और इनकी माँ एक्ट्रेस मुनमुन सेन भी शाही परिवार से हैं। बता दे के इनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने के मुख्य सदस्य हैं। साथ ही कूच बिहार की राजकुमारी थीं इनकी दादी| ये दोनों बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

तो ये थीं वो अभिनेत्रियाँ जिनका असल जिंदगी में राजघरानों से सम्बन्ध है|