गरीब पिता के साथ सड़क किनारे खेलती दिखी बेटी, Video देख यूजर्स का पिघल गया दिल

मां-बाप का रिश्ता इस संसार का सबसे बेहतर रिश्ता होता है। माता-पिता हर समय अपने बच्चों को बेहतर बनाने के लिए खुद को झोंक देते हैं। माता-पिता ही होते हैं, जो इस संसार में हमें लाते हैं तथा जीवन में हर परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं। माता-पिता जीवनभर अपने बच्चों को प्यार देते हैं। उन्हें बड़ा करते हैं तथा उनकी हर सुविधा बन जाते हैं। माता-पिता पूजनीय हैं, जो हमें भगवान से भी बढ़कर सुख सुविधाएं प्रदान करते हैं। माता-पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपनी हर खुशी का त्याग भी कर देते हैं।

हमारे जीवन में माता-पिता का अहम रोल होता है। जहां मां की ममता से हमें ढेर सारा प्यार मिलता है। वहीं पिता के प्यार की छांव में जीवन की कोई भी मुश्किल से सामना नहीं होता है। सोशल मीडिया पर हम सभी लोगों ने मां के बारे में कई वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे, लेकिन इन दिनों पिता के साथ खेल रहे और प्यार बांट रहे बच्चों का वीडियो कई देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का दिल पिघल गया है। इसके साथ ही लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं।

दरअसल, इस वीडियो में एक गरीब परिवार को देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि किसी रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे पिता और बेटी नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितने गरीब हैं। भले ही इस दौरान पिता के पास कुछ भी नहीं है लेकिन वह अपनी बेटी का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हुए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है।

पिता के साथ खेलती नजर आई बच्ची

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि बच्ची अपने पिता के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह पिता के साथ काफी खुश दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो जा रहे हैं। अगर आप इस वीडियो का अंत देखेंगे, तो इसमें एक बच्ची को उसकी मां के साथ जाते हुए देखा जा सकता है।

इस दौरान वह बच्ची उस गरीब पिता के साथ खेल रही बच्ची के चेहरे की खुशी देखकर काफी हैरान दिख रही होती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो देखकर लोग प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइफ टूर विथ प्रिंस (lifetourwithprince) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 2 लाख 70 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल पिघल गया है। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।