दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट तक बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं ने Red साड़ी में चलाया हुस्न का जादू, फैंस भी हो गए दीवाने

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने स्टाइल और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेसेस की डिजाइनर आउटफिट्स और लुक को उनके फैंस भी फॉलो करते हैं। वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी जो अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए इंडियन कल्चर से जुड़ती हैं जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं साथ ही में अपने फैंस के दिलों पर जादू भी चला जाती है। जी हां आज आपको बताएं उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने लाल साड़ी पहनकर अपने फैंस पर हुस्न का जादू चलाया और उन्हें दीवाना कर डाला। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। तो चलिए डालते हैं हसीनाओं की लुक पर एक नज़र…

कैटरीना कैफ-

अगर बात करें बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तो एक्ट्रेस ने मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरा द्वारा डिजाइन की गई रेड साड़ी पहनी है। कैटरीना कैफ का रेड साड़ी वाला ये लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। कैटरीना कैफ ने इस प्रिंडेट साड़ी को एक सिंपल स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया हुआ है जो उनके लुक को काफी खूबसूरत बना रहा है।

अनुष्का शर्मा-

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात करें तो अनुष्का यूं तो काफी बार साड़ी में दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन उन्होंने जो इस खूबसूरत रेड साड़ी को पहना है उसमें वो काफी अटरैक्टिव लग रही हैं। अनुष्का ने अपनी साड़ी को एकदम ट्रडिशनल स्टाइल में कैरी किया हुआ है। ऊपर से स्लीक बन, सिंदूर, देसी इयररिंग्स ने अनुष्का के लुक को और भी निखारते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का की तस्वीर विराट कोहली के साथ शादी के समय की है।

आलिया भट्ट-

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी रेड साड़ी में अपने फैंस पर अपने हुस्न का जादू खूब चलाया। सब्यसाची साड़ी में आलिया ने अपनी खूबसूरत अदाओं से सबका दिल जीता। वहीं अगर लुक की बात करें तो आलिया ने अपने बालों और मेकअप को जहां सिंपल रखा है वहीं लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने साड़ी को स्टेटमेंट झुमके के साथ एक्सेसराइज़ किया है।

जाह्नवी कपूर-

बौनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की बात करें तो जान्हवी भी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। अक्सर जाह्नवी कपूर को ट्रेशिनल लुक में ही देखा जाता है। वहीं अगर इस फोटो में जाह्नवी कपूर की रेड साड़ी की बात करें तो मनीष मल्होत्रा की शिफॉन साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी कपूर ने शिफॉन साड़ी को स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया है। वहीं जाह्नवी कपूर का ये लुक 90 के दशक की एक्ट्रेस की याद दिला रहा है। इतना ही नहीं साड़ी की खूबसूरती को बनाते हुए जाह्नवी कपूर ने बेहद लाइट मेकअप किया है।

दीपिका पादुकोण-

साड़ी के मामले में आखिर बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण को कोई कैसे भूल सकता हैं। रेड साड़ी में दीपिका पादुकोण जितना कहर बरपा रही हैं उसका कोई मुकाबला नहीं। फोटो में दीपिका पादुकोण ने एक रेड साड़ी को हाल्टर नेक ब्लाउज़ के साथ पहना हुआ है। वहीं साड़ी की सादगी को एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट लेयर्ड नेकलेस के साथ टीमअप किया है। अपने लुक को दीपिका ने पफी पोनीटेल और ड्रमेटिक आईलाइनर के साथ पूरा किया है।