मंगल ग्रह 18 अक्टूबर को करने जा रहे हैं गोचर, इन 5 राशियों की बदलने वाली है जिंदगी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जैसे-जैसे समय बदलता रहता है वैसे-वैसे सभी ग्रह भी अपनी राशि बदलते रहते हैं। अगर कोई ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ग्रहों के गोचर व राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियां आती हैं तो किसी को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

मंगल ग्रह जब भी अपनी राशि बदलते हैं, तो कई राशियों की झोली खुशियों से भर देते हैं। इस बार मंगल ग्रह दिवाली से पहले गोचर कर रहे हैं। उनके गोचर होने से इस दिवाली पर 5 राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। उन्हें अचानक ही कहीं से धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है या फिर कोई नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। आखिर यह भाग्यशाली 5 राशि वाले कौन से हैं, चलिए जानते हैं…

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बने हुए हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम धंधे में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें तरक्की के अवसर प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। इस राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, उसके लिए यह समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। भाई बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज से धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। घर की आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह के गोचर होने की वजह से इनके भौतिक सुखों का विस्तार होगा। घर में कोई नई इलेक्ट्रॉनिक चीजों का आगमन हो सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपना खुद का मकान भी खरीद सकते हैं। नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। घर पर किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार का आगमन होने की संभावना बनी हुई है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह बाहर घूमने की योजना बनेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह के गोचर की वजह से किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं, तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा।